विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इतिहास के Legends जब उतरे सिल्वर स्क्रीन पर, कोई बना अकबर तो कोई भगत सिंह

By Shikha SharmaEdited By:
Updated: Mon, 31 Jul 2017 11:11 AM (IST)

ये हैं बॉलीवुड के वो अभिनेता जिन्होंने इतिहास के लेजेंड्स को सिल्वर स्क्रीन पर उतारा-

इतिहास के Legends जब उतरे सिल्वर स्क्रीन पर, कोई बना अकबर तो कोई भगत सिंह
इतिहास के Legends जब उतरे सिल्वर स्क्रीन पर, कोई बना अकबर तो कोई भगत सिंह

मुंबई। इतिहास के पन्नों से उतर कर जब लेजेंड्स बॉलीवुड की सिल्वर स्क्रीन पर छातें हैं तो उन्हें देखने का मज़ा ही कुछ और होता है। और बॉलीवुड ने हमें ऐसे कई लेजेंड्स से मिलवाया है जिन्हें हमने सिर्फ़ किताबों में पढ़ा था।

बॉलीवुड स्टार्स भी बेहतरीन तरीक़े से इन ऐतिहासिक शख्सियत को ऑनस्क्रीन प्ले करते हैं, ये हैं बॉलीवुड के वो अभिनेता जिन्होंने इतिहास के लेजेंड्स को सिल्वर स्क्रीन पर उतारा-

यह भी पढ़ें- ये हैं बॉलीवुड के वे 7 सितारे जिन्होंने एक, दो नहीं बल्कि तीन-चार शादियां तक की, देखें तस्वीरें

1. तानाजी मालुसरे

हाल ही में अजय ने अपनी आने वाली फ़िल्म 'तानाजी' का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया था। फ़िल्म के टायटल से आप समझ ही गए होंगे कि अजय इस फ़िल्म में तानाजी मालुसरे का किरदार निभा रहे हैं जो मराठा राज्य के मिलिट्री लीडर थे।

2. भगत सिंह 

भगत सिंह के किरदार को कई बार बॉलीवुड की सिल्वर स्क्रीन पर उतारा गया है और इनमें से सबसे ज्यादा यादगार है 2002 की फ़िल्म 'द लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह' जिसमें अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाया था।

3. अकबर 

रितिक रोशन की फ़िल्म 'जोधा अकबर' तो आपको याद ही होगी। इस फ़िल्म में रितिक ने अकबर का किरदार बखूबी से निभाया था। 

4. बाजीराव

संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह ने भी मराठा पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए रणवीर ने अपने लुक्स पर ख़ासा मेहनत की थी।

5. जनरल शाह नवाज़ ख़ान 

कुणाल कपूर अपनी आने वाली फ़िल्म 'रागदेश' में जनरल शाह नवाज़ ख़ान का किरदार निभा रहे हैं। जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि शाह नवाज़ ख़ान आजाद हिन्द फौज के प्रसिद्ध अधिकारी थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के समाप्त होने पर जनरल शाह नवाज़ ख़ान के पर अंग्रेज सरकार ने मुकद्दमा चलाया था। कुणाल के साथ अमित साध जो गुरबक्श सिंह ढिल्लों और मोहित मारवाह जो प्रेम सहगल का किरदार निभा रहे हैं। 

6. इशार सिंह 

'बैटल ऑफ़ सरागढ़ी' 1987 में हुई सरागढ़ी की लड़ाई की कहानी है जिसे राजकुमार संतोषी पर्दे पर उतार रहे हैं। इस फ़िल्म में इशार सिंह का किरदार रणदीप हुड्डा निभाएंगे।

इसी बैकग्राउंड की एक और फ़िल्म बन रही है, 'सन्स ऑफ़ सरदार- बैटल ऑफ़ सरागढ़ी'। इस फ़िल्म में इशार सिंह का किरदार जय देवगन निभाएंगे।

7. अल्लाउद्दीन खिलजी

संजय लीला भंसाली की आने वाली फ़िल्म 'पद्मावती' में रणवीर सिंह एक बार फिर ऐतिहासिक लेजेंड का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे। अल्लाउद्दीन दिल्ली सल्तनत के खिलजी वंश का दुसरे शासक थे।

8. अशोका 

चक्रवर्ती अशोका सम्राट का किरदार शाह रुख़ ख़ान ने साल 2001 में फ़िल्म 'अशोका' में निभाया था। अशोका विश्वप्रसिद्ध और शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे।