विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर सिंह क्‍यों चले गए पिता का घर छोड़ कर?

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 24 Jun 2015 04:45 PM (IST)

रणवीर सिंह ने अपने पिता का बांद्रा स्थि‍त घर छोड़ दिया है। उन्‍होंने गोरेगांव में एक अपार्टमेंट खरीद लिया है। बताया जा रहा है कि रणवीर अब इस अपार्टमेंट में ही रहेंगे। रणवीर के घर छोड़ने की वजह संजय लीला भंसाली बताए जा रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। रणवीर सिंह ने अपने पिता का बांद्रा स्थित घर छोड़ दिया है। उन्होंने गोरेगांव में एक अपार्टमेंट खरीद लिया है। बताया जा रहा है कि रणवीर अब इस अपार्टमेंट में ही रहेंगे। रणवीर के घर छोड़ने की वजह संजय लीला भंसाली बताए जा रहे हैं।

'बजरंगी भाईजान' के बाद बहनोई की फिल्म भी करेंगे सलमान खान

रणवीर अभी तक अपने परिवार के साथ बांद्रा के घर में रहते हैं। यहां रहने में रणवीर को कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन सके बावजूद उन्होंने गोरेगांव में एक अपार्टमेंट खरीद लिया है। अब रणवीर इसी अपार्टमेंट में रहेंगे। दरअसल, रणवीर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग फिल्मसिटी में हो रही है।

बचपन में सोनम कपूर लड़कों पर जमाती थीं धौंस

रणवीर को बांद्रा से फिल्मसिटी तक पहुंचे में काफी समय लग जाता था। लेकिन रणवीर का अपार्टमेंट फिल्मसिटी के बेहद नजदीक है। इससे रणवीर का काफी समय बचेगा। रणवीर इन दिनों 12-12 घंटे तक शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा उन्हें 4 घंटे तक कंधे की फिजियोथेरिपी भी करानी पड़ती है। फिजियोथेरिपिस्ट को भी रणवीर के बांद्रा वाले घर तक पहुंचने के लिए मॉनसून की बारिश और लंबे ट्रैफिक से जूझना पड़ता था। इसलिए रणवीर ने गोरेगांव में एक नया अपार्टमेंट खरीद लिया है।

इस फिल्म में कट्रीना कैफ के हीरो होंगे जैकी चैन?