Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बीच में छोड़ा था बॉलीवुड, विदेश में बनाया था आशियाना, जबरदस्त कमबैक से रचा इतिहास

    Updated: Sun, 15 Dec 2024 07:23 PM (IST)

    फिल्म इंडस्ट्री में काफी स्टार्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया है। करियर के पीक पर भी कुछ सितारों ने एक्टिंग क ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित और सुष्मिता सेन फाइल फोटो (Photo Credit- Instagram)
    प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित और सुष्मिता सेन फाइल फोटो (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. करियर के पीक पर कुछ स्टार्स एक्टिंग छोड़ चुके हैं
    2. माधुरी दीक्षित ने 2011 में की थी भारत वापसी
    3. प्रियंका चोपड़ा अगले साल साइन करेंगी एक बड़ी हिंदी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की दुनिया से जुड़े अनेक ऐसे किस्से हैं, जब स्टार्स ने अपने करियर के पीक पर फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। इस लिस्ट में ऐसे सितारों का नाम भी शामिल है, जो एक्टिंग की बदौलत प्रशंसकों के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन एक समय ऐसा था, जब उन्होंने पर्सनल लाइफ पर फोकस करते हुए देश छोड़कर विदेश में आशियाना बना लिया। हालांकि, बॉलीवुड में उनकी वापसी ने एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। 

    शादी के बाद विदेश चली गई थीं माधुरी दीक्षित

    हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने काम किया है। एक्ट्रेस की फिल्मों के कई गाने हिट डांसिंग ट्रेक भी बन चुके हैं। हालांकि, उनके करियर में एक समय ऐसा भी आया, जब वह शादी के बाद देश छोड़कर विदेश चली गईं। साल 2011 में उन्होंने भारत वापसी की। इसके बाद कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग की। इसके साथ ही, उन्होंने डांस रियलिटी शोज में बतौर जज काम किया। इस साल उन्होंने कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 3 में काम किया है।  

    Photo Credit- Instagram

    प्रीति जिंटा इस फिल्म में आएंगी नजर 

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री करियर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। साल 2016 में उन्होंने जीन गुडइनफ से शादी की। इसके बाद वह लॉस एंजिल्स में रहने लगी और अब उन्हें सनी देओल के साथ उनकी फिल्म लाहौर 1947 में देखा जाएगा। खास बात है कि इसमें एक्ट्रेस लीड रोल की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। 

    शादी के बाद अमेरिका रहने लगी प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी। इसके बाद से ही वह अपने पति के साथ अमेरिका रहने लगी। इतना ही नहीं, उन्होंने अमेरिका की फिल्मों और सीरीज में काम करना शुरू कर दिया। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वह साल 2025 में एक बड़ी हिंदी फिल्म साइन करने वाली हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद से ही फैंस उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- उफ्फ्फ ये हॉटनेस! Priyanka Chopra के शिमरी लुक से निगाहें हटाना मुश्किल, यूजर्स ने दे दिया इस देश की रानी का टैग

    Photo Credit- Instagram

    सुष्मिता सेन ने लंबे समय बाद किया था कमबैक

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। साल 2023 में उन्होंने हार्ट अटैक आने की सूचना फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। दरअसल, एक्ट्रेस को हार्ट अटैक 27 फरवरी 2023 को आर्या की शूटिंग के दौरान आया था। फिल्मी करियर की बात करें तो सुष्मिता साल ने साल 2015 में एक्टिंग से ब्रेक लिया। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने आर्या सीरीज से ओटीटी पर जबरदस्त कमबैक किया।

    ये भी पढ़ें- खुशखबरी! बॉलीवुड में लौटकर आ रही हैं Priyanka Chopra, एक्ट्रेस ने खुद किया कन्फर्म