विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन पुलिस के सामने हुईं पेश

By Sachin kEdited By:
Updated: Thu, 28 May 2015 12:08 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन बुधवार को पुलिस के समक्ष पेश हुई और अपना बयान दर्ज कराया। उन पर सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर अश्लीलता फैलाने का केस दर्ज किया गया है।

News Article Hero Image

ठाणे। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन बुधवार को पुलिस के समक्ष पेश हुई और अपना बयान दर्ज कराया। उन पर सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर अश्लीलता फैलाने का केस दर्ज किया गया है।

लियोन के खिलाफ यह मामला हिंदू जनजागृति समिति की एक महिला कार्यकर्ता ने डोंबीवली पुलिस थाने में दर्ज कराया है। इसके बाद इस केस को ठाणे पुलिस साइबर सेल को भेज दिया गया था। साइबर सेल ने अभिनेत्री को समन जारी किया था।

हरियाणवी कवि राठी ने बिग बी को भेजा नोटिस

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह अपने वकील और रिश्तेदारों के साथ पुलिस के सामने पेश हुई। वह ठाणे पुलिस मुख्यालय पहुंची। वहां करीब एक घंटे तक रुकी रहीं। इस दौरान मुख्यालय के बाहर उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि अपने बयान में सनी लियोन ने कहा कि वह भारतीय नागरिकों और भारत का सम्मान करती हैं।

पढ़ेंः सनी लियोन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप