विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना कैफ ने भी टि्वटर पर खोला अकाउंट!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 27 Apr 2015 03:04 PM (IST)

आखिरकार कट्रीना कैफ ने भी माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट टि्वटर पर अपना खाता खोल लिया है। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनम कपूर ने कट्रीना को फॉलो करना भी शुरू कर दिया है।

News Article Hero Image

मुंबई। आखिरकार कट्रीना कैफ ने भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर अपना खाता खोल लिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कट्रीना को फॉलो करना भी शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: कट्रीना कैफ बोलीं, यहां दुनिया खत्म नहीं होती...

बताया जा रहा है कि कट्रीना अपने टि्वटर अकाउंट (@KatrinaAtCannes) पर कान्स फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी बातें शेयर करेंगी। कट्रीना पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने जा रही हैं। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये अकाउंट कट्रीना का कही है, इसके बावजूद उन्हें एक फॉलोअर भी मिल गया है।

इसे भी पढ़ें: 'बजरंगी भाईजान' में ऐसा होगा सलमान खान का कश्मीरी अवतार!

सोनम कपूर टि्वटर पर कट्रीना की पहली फॉलोअर बनी है। सोनम ने यहां एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह कट्रीना के साथ दिखाई दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें: अब श्रीलंकाई फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू को तैयार जैकलीन