विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर सिंह ने किया ऑपरेशन का लाइव ट्वीट

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 04 Apr 2015 03:59 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने ऑपरेशन का लाइव ट्वीट शेयर किया है। इससे पता चलता है कि सोशल मीडिया के प्रति हमारे बॉलीवुड स्‍टार्स कितने क्रेजी हो गए हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने ऑपरेशन का लाइव ट्वीट शेयर किया है। इससे पता चलता है कि सोशल मीडिया के प्रति हमारे बॉलीवुड स्टार्स कितने क्रेजी हो गए हैं।

घायल होने के बावजूद रणवीर की मस्ती है जारी

रणवीर सिंह ने अपने ऑपरेशन का लाइव ट्वीट कर फैन्स को चौंका दिया है। दरअसल, पिछले दिनों फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के दौरान रणवीर को चोट लग गई थी। मुंबई के एक अस्पताल में अपने बाएं हाथ का ऑपरेशन कराने पहुंचे रणवीर ने ऑपरेशन थिअटर से ही लाइव ट्वीट करने शुरू कर दिए।

Pics: एक्स वाइफ रीना के साथ होटल में देखे गए आमिर खान!

बता दें कि रणवीर ने अस्पताल से एक नहीं, बल्कि तीन-तीन ट्वीट किए हैं। रणवीर ने पहले ट्वीट में अपनी एक फोटो शेयर की और उस पर लिखा 'लाइव फ्रॉम ऑपरेशन थिअटर।'

रणवीर ने इसके बाद लिखा कि जल्द ही वह बेहोश होने वाले हैं और आखिरी ट्वीट से पहले उन्होंने लिखा कि उनकी गर्दन पर इंजेक्शन लगाया गया है और उन्हें घबराहत हो रही है। इसके बाद रणवीर ने कोई ट्वीट नहीं किया। दरअसल, इसके बाद रणवीर का ऑपरेशन शुरू हो गया।

बता दें कि रणवीर सोशल मीडिया पर खूब नजर आते हैं। फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर भी रणवीर अपनी अलग-अलग मूड की कई फोटो शेयर कर चुके हैं।

तस्वीरें: बॉलीवुड के टॉप-10 सितारे जो फॉलो करते हैं इंस्टाग्राम