Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    थलापति विजय की फिल्म में बड़ा धमाका करते दिखेंगे Bobby Deol, मेकर्स ने किया ब्लॉकबस्टर अनाउंसमेंट

    Updated: Wed, 02 Oct 2024 08:36 AM (GMT+05:30)

    दिसंबर 2023 में आई एनिमल में नेगेटिव रोल में गूंगे व्यक्ति का रोल प्ले कर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने दर्शकों का भरपूर प्यार लूटा। 15 मिनट के सीन में उन ...और पढ़ें

    बॉबी देओल और थलापति विजय. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    बॉबी देओल और थलापति विजय. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'एनिमल' के बाद से चर्चा में बॉबी देओल
    2. थलापति विजय की फिल्म में नजर आएंगे एक्टर
    3. जानें कब तक रिलीज होगी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म एनिमल में नेगेटिव रोल से वाहवाही लूटने वाले बॉबी देओल (Bobby Deol) को शानदार एक्टिंग के लिए आज तक लोगों की तारीफ मिलती है। इस मूवी की सक्सेस और उनकी कमाल की एक्टिंग के बाद बॉबी देओल के पास कई फिल्मों के ऑफर हैं, जिसमें से एक फिल्म थलापति विजय के साथ है। 

    थलापति विजय की फिल्म में बॉबी

    थलापति विजय साउथ सिनेमा के बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म गोट रिलीज हुई, जिसने टिकट विंडो पर अच्छा कलेक्शन किया है। इस फिल्म की अपार सफलता है कि बाद खबर है कि अब थलापति विजय 'थलापति 69' में नजर आएंगे। उन्हें लेकर मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल घोषणा कर दी गई है। वहीं, इस बात की जानकारी भी सामने आई है कि वह इस मूवी में कौन सा रोल प्ले करेंगे। 

    'थलापति 69' थलापति विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है। उन्होंने हाल ही में अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा की थी, जिसका नाम 'तमिझागा वेत्री कझगम' है। इसके बाद से कयास लगाए गए हैं कि राजनीति में आने के बाद वह फिल्मों में न के बराबर की दिखेंगे या पूरी तरह से फिल्मों से सन्यास ले सकते हैं। 

    इस रोल में होंगे बॉबी?

    'थलापति 69' में एंट्री लेने के साथ ही इस बात की चर्चा तेज है कि एक बार फिर बॉबी देओल नेगेटिव किरदार में नजर आ सकते हैं। बता दें कि बॉबी एक और साउथ की फिल्म 'कंगुवा' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होगी। इस मूवी में एक बार फिर बॉबी ग्रे शेड किरदार में नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

    थलापति विजय के साथ बॉबी देओल के इस फिल्म के अक्टूबर 2025 में रिलीज होने की चर्चा है। 

    यह भी पढ़ें: राजनीति के लिए Thalapathy Vijay देंगे सबसे बड़ा बलिदान, आखिरी बार Bobby Deol संग भिड़ने को तैयार 'गोट' एक्टर!