Animal के बाद 'बंदर' बने Bobby Deol, अनुराग कश्यप की फिल्म से 'अबरार' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
एनिमल मूवी के बाद एक बार फिर बॉबी देओल (Bobby Deol) बंदर बनने जा रहे हैं। एक्टर की आगामी फिल्म ...और पढ़ें

बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म का हुआ ऐलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एनिमल और बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बाद बॉबी देओल (Bobby Deol) एक और दमदार फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। एक ओर जन नायकन पोस्टपोन पर पोस्टपोन हो रही है, दूसरी ओर उनकी एक नई फिल्म की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है।
हीरो से खलनायक की भूमिका में बड़े पर्दे पर छा रहे बॉबी देओल (Bobby Deol) अब अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म बंदर (Bandar) का हिस्सा हैं।
बंदर से आउट बॉबी का पोस्टर
केनेडी की रिलीज के बीच अनुराग कश्यप ने अपनी आगामी फिल्म बंदर की घोषणा कर दी है जिसमें मुख्य भूमिका बॉबी देओल निभा रहे हैं। 20 फरवरी 2026 को फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया है जिसमें एक्टर का लुक छा गया है।
पोस्टर में बॉबी देओल का लुक इंटेंस है। चश्मा लगाए, सीरियस लुक में बॉबी दमदार लग रहे हैं। पोस्टर रिलीज होते ही बॉबी के बड़े भाई सनी देओल ने हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार बरसाया है।
View this post on Instagram
बॉबी का लुक देख क्रेजी हुए फैंस
बॉलीवुड स्टार्स और फैंस भी बॉबी देओल की बंदर मूवी के लुक में पसंद कर रहे हैं। एक्टर का लुक देख लोग कह रहे हैं कि वे फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक ने कहा, "बॉबी देओल के रेगुलर विलेन रोल से थोड़ा अलग लग रहा है। उम्मीद है कि यह हमें हैरान करेगा।"
यह भी पढ़ें- सुपरस्टार का बेटा होने के बावजूद काम के लिए सालों तरसा ये एक्टर, 53 की उम्र में किया धमाकेदार कमबैक
कब रिलीज हो रही बंदर?
बॉबी देओल की इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी अभिषेक बनर्जी और सुदीप शर्मा ने लिखी है। फिल्म में बॉबी के अलावा सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, गिरीश जौहर और सपना पब्बी जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
