Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब नवाजुद्दीन ने कहा, मैंने अपनी पत्‍नी को भी कभी नहीं किया किस

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Thu, 19 May 2016 10:18 AM (IST)

    स्‍वभाव से शर्मीले नवाजुद्दीन सिद्दीकी को जब 'मिस लवली' की हीरोइन को किस करने के लिए कहा गया तो उन्‍होंने ऐसी बात स्‍वीकार की, जिस पर एक पल को आपको भी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। एक गरीब किसान परिवार में जन्मे नवाजुद्दीन सिद्दीकी भले ही 11 साल के लंबे संघर्ष के बाद फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम व मजबूत पहचान बनाने में कामयाब हो गए हों, मगर असल में वो अब भी जमीन से जुड़े इंसान हैंं। इसलिए उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत सी बातें लोगों को पता ही नहीं हैं। बड़े पर्दे पर अपने हर किरदार को खुलकर जीने वाले नवाजुद्दीन भी असल जिंदगी में इतने अंतर्मुखी हैं कि अपने बारे में खुद कुछ नहीं बताते। मगर उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं जो आपको हैरानी में डाल सकती हैं। इनमें से एक बात का खुलासा खुद नवाजुद्दीन ने किया था, जिसे जानकर आपको एक पल को यकीन नहीं होगा। आइए उनके बर्थडे पर बताते हैं ये वाकया।

    गांव की गलियों में नवाजुद्दीन की मोहब्बत का हुअा ऐसा अंत

    जब निहारिका सिंह को किस करने को कहा गया

    यह उन दिनों की बात है, जब नवाजुद्दीन 17 जनवरी, 2014 को रिलीज हुई फिल्म 'मिस लवली' की शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान उनको इस फिल्म की हीरोइन निहारिका सिंह को किस करने के लिए कह दिया गया। ये ऐसा काम है जो बॉलीवुड का हर एक्टर अपनी ज्यादातर फिल्मों में करता है, मगर नवाजुद्दीन के लिए वो पहली बार था, वो भी सिर्फ ऑन-स्क्रीन ही नहीं, बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी।

    नवाजुद्दीन ने जवाब दिया-पत्नी को भी नहीं किया कभी किस

    मलाइका और अरबाज के रि श्ते में आया चौंकाने वाला मोड़

    जी हां, अगर अब भी आप समझे नहीं तो आपको खुलकर समझाते हैं। निहारिका सिंह को किस करते हुए नवाजुद्दीन ने बहुत ही ईमानदारी के साथ स्वीकार किया कि उन्होंने इससे पहले कभी किसी महिला को किस ही नहीं किया। यहां तक कि अपनी पत्नी को भी नहीं। अब इस बात पर भला कोई कैसे यकीन कर सकता है। हालांकि अगर शख्स नवाजुद्दीन जैसा हो तो कुछ भी हो सकता है। वैसे इसके साथ ही नवाजुद्दीन ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपने इस 'बीलेटेड फर्स्ट किस' को काफी एंज्वॉय किया।

    यंग एज में हो गई थी शादी, क्या अंजलि हैं दूसरी पत्नी?

    नवाजुद्दीन की पत्नी के बारे में आपको बता दें कि उनका नाम अंजलि है और जब नवाजुद्दीन अपने करियर के लिए मुंबई में संघर्ष कर रहे थे, तब वो उनके गांव में ही रहती थीं। मगर अब दोनों साथ में मुंबई में रहते हैं और उनके दो बच्चे हैं एक बेटा व एक बेटी। बेटी बड़ी है, जबकि बेटे का जन्म इत्तेफाक से नवाजुद्दीन के पिछले बर्थडे पर ही हुआ जिसे उन्होंने अब तक का सबसे खूबसूरत गिफ्ट करार दिया। नवाजुद्दीन की काफी यंग एज में शादी हो गई थी। वैसे यह भी कहा जाता है कि अंजलि उनकी दूसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी का नाम आलिया था, मगर बाद में दोनों अलग हो गए। हालांकि जैसा कि नवाजुद्दीन की तरह उनका परिवार भी लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करता है, इसलिए उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी ज्यादा जानकारियों का अभाव है।

    खबरें और भी

    किम करदाशियां को ईरानी अधिकारियों ने बताया खुफिया एजेंट