विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिपाशा बसु फिर नजर आईं नए बॉयफ्रेंड के साथ!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 23 Apr 2015 04:43 PM (IST)

लगता है बिपाशा बसु इन दिनों अपने 'नए बॉयफ्रेंड' के साथ कुछ ज्‍यादा ही बिजी हैं। हाल ही में दोनों की एक साथ गोवा में मस्‍ती करते कई तस्‍वीरें खूब वायरल हुई थीं और अब दोनों की दोस्‍तों के साथ डिनर करने के बाद एक रेस्‍टोरेंट से बाहर निकलते समय

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है बिपाशा बसु इन दिनों अपने 'नए बॉयफ्रेंड' के साथ कुछ ज्यादा ही बिजी हैं। हाल ही में दोनों की एक साथ गोवा में मस्ती करते कई तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं और अब दोनों की दोस्तों के साथ डिनर करने के बाद एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय की कई दिलचस्प तस्वीरें सामने आई हैं।

जी हां, यहां बिपाशा के नए बॉयफ्रेंड से साफ इशारा करण सिंह ग्रोवर की तरफ ही है। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई इरॉटिक फिल्म 'अलोन' में साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच इतनी नजदीकियां बढ़ गईं कि दोनों अब जहां भी जाते हैं, साथ नजर आते हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग उस वक्त भी नजर आई, जब करण के बर्थडे के लिए बिपाशा उनके साथ गोवा पहुंच गईं।

अब दोनों बुधवार की रात को बांद्रा के एक पॉपुलर रेस्टोरेंट में दोस्तों के साथ डिनर करने के बाद नजर आए। जहां बिपाशा रॉयल ब्लू कलर की ड्रेस में बहुत ही हॉट लग रही थीं, वहीं करण कैजुअल ड्रेस में काफी कूल नजर आ रहे थे। सही है, दोनों को अपनी जिंदगी में किसी शख्स की तलाश थी, जो अब खत्म हो चुकी है।

वाह...बीवी के लिए अभी से खाना बनाना सीख रहे हैं अर्जुन कपूर

शशि कपूर के लिए वीडियो रिकॉर्ड करते समय भावुक हो गए अमिताभ