Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हीरोइन बनने के लिए कर बैठीं भूख हड़ताल, प्रेमनाथ से नाम जुड़ा तो बीमार पड़ी थीं मधुबाला; दास्तां 'अनारकली' की

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 08:28 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा जिन्होंने हीरोइन बनने के लिए भूख हड़ताल तक कर दी थी। 50 और 60 के दौर में उन्हीं का राज चलता था। ...और पढ़ें

    ऐतिहासिक फिल्मों

    ऐतिहासिक फिल्मों

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 50 और 60 के दौर की मशहूर अदाकारा जो कभी मीना कुमारी, मधुबाला और मुमताज जैसी हीरोइनों को टक्कर दिया करती थीं। उन्हें ऐतिहासिक फिल्मों की 'क्वीन' कहा जाता था। वह सिनेमा पर कभी 'अनारकली' तो कभी 'मुमताज महल' बनकर छा गईं। 

    यह अदाकारा कोई और नहीं बल्कि बीना राय (Bina Rai) थीं। वह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फीमेल स्टार्स में से एक थीं। 50 और 60 के दशक में उनका सिनेमा पर राज रहा। मगर शायद ही आपको मालूम हो कि फिल्मों में आना उनके लिए आसान नहीं था।

    ऐतिहासिक फिल्मों की क्वीन

    बीना राय के परिवार को उनका फिल्मों में आना पसंद नहीं था। परिवार उन्हें फिल्मों में काम करने की परमीशन नहीं दे रहे थे। कहा जाता है कि तब एक्ट्रेस परिवार को मनाने के लिए भूख हड़ताल करने लगी थीं। जिद के बाद आखिरकार उनके परिवार ने उन्हें अभिनय करने की इजाजत दी। 

    उन्होंने अपने करियर में ज्यादा ऐतिहासिक फिल्में कीं। उन्हें 'अनारकली', 'ताज महल', 'घूंघट' और 'इंसानियत' जैसी फिल्मों में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए आज भी याद किया जाता है। उन्होंने दो दशक तक फिल्मों में दर्जनों फिल्में करने वालीं बीना राय ने आखिरी फिल्म 1968 में फिल्म अपना घर अपनी कहानी में काम किया था। इसके बाद वह फिल्मों से दूर हो गईं।

    खबरें और भी

    Bina Rai

    बीना राय की शादी ने मधुबाला को कर दिया था बीमार

    बीना राय की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने मात्र 20 साल की उम्र में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रेम नाथ (Prem Nath) से शादी की थी। जब उनका करियर शुरू ही हुआ था, तभी उन्होंने प्रेम नाथ से शादी कर ली थी। ऐसा कहा जाता है कि बीना से प्रेम नाथ की शादी की खबर सुनते ही मधुबाला (Madhubala) बीमार पड़ गई थीं।

    यह भी पढ़ें- फिल्में फ्लॉप हुईं तो कैलाश पर्वत चला गया बॉलीवुड का ये विलेन, पढ़ें हीरो से ज्यादा फीस लेने वाले खलनायक की कहानी

    मधुबाला के बाद बीना संग प्रेम नाथ की शादी

    दरअसल, कहा जाता है कि मधुबाला और प्रेम नाथ रिलेशनशिप में थे। बीना से पहले, अभिनेता को मधुबाला से इश्क हुआ था। दोनों करीब 6 महीने तक रिलेशनशिप में थे। हालांकि, फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा होती है कि अलग-अलग धर्म की वजह से उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा। 

    Prem Nath

    Prem Nath with wife Bina Rai and Son

    बीना राय और प्रेम नाथ ने साल 1952 में एक-दूसरे से शादी की थी। कपल को दो बेटे हैं- प्रेम किशन और कैलाश नाथ। साल 2009 में बीना का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। आज भले ही अदाकारा इस दुनिया में न हों, लेकिन कल्ट क्लासिक फिल्मों के जरिए वह हमेशा फैंस के दिलों में रहेंगी।

    यह भी पढ़ें- गुलाब देकर किया प्रपोज...तो 14 साल तक नहीं पी शराब...हीरो नहीं इस विलेन के प्यार में पागल थीं मधुबाला!