यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Paras Chhabra Transformation: हैरान कर देगा पारस छाबड़ा का ट्रांसफॉर्मेशन, 25 किलो वजन घटाकर फ्लॉन्ट किए एब्स
Paras Chhabra shocking transformation लुक्स फिजीक और पर्सनैलिटी यह सभी चीजे किसी भी सेलिब्रिटी के जीवन की अहम हिस्सा होते हैं। इसे मेन्टेन रखने के लि ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Paras Chhabra Transformation: बिग बॉस के बेहद चर्चित कंटेस्टेंट रहे पारस छाबड़ा अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। पारस ने इस बार अपनी लेटेस्ट पोस्ट से हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, पारस ने अपनी Then and Now तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका हैरान कर देने वाला ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। बता दें, पारस ने अपना 1-2 किलो नहीं, बल्कि 25 किलो वजन घटाया है।
125 से 100 किलो पर आये पारस
पारस छाबड़ा ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक तस्वीर में एक्टर ओवरवेट नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में पारस ने एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। पिक्चर को शेयर करते हुए पारस ने कैप्शन में लिखा-
125 से 100 किलो अभी तक क्या शानदार जर्नी रही। अभी हम यहां तक पहुंचे हैं। ये ट्रांसफॉर्मेशन का आधा रास्ता है जो तय किया है। अब नेक्स्ट फेज शुरू करते हैं और भी ज्यादा एफर्टस के साथ। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई पारस की पोस्ट पर अपना रिएक्शन साझा कर रहा है।
View this post on Instagram
पारस को बिग बॉस से मिला असली फेम
टीवी के कई शोज में काम कर चुके पारस छाबड़ा को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी रियलिटी शो बिग बॉस 13 से हासिल हुई। शो में पारस का रियल साइड देखने को मिला। सिद्धार्थ शुक्ला संग लड़ाई और फिर दोस्ती को भी लोगों ने खूब पसंद किया। शो में पारस और माहिरा की दोस्ती को भी लोगों को प्यार मिला।
View this post on Instagram
बिग बॉस के दौरान माहिरा-पारस में इतना अच्छा बॉन्ड देखने को मिला कि आज भी उनका खूबसूरत सा रिश्ता बना हुआ है। माहिरा-पारस को लेकर डेटिंग की भी खबरें काफी सुनने को मिलीं। हालांकि, दोनों में से किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की।
पारस छाबरा का वर्क फ्रंट
पारस के वर्क फ्रंट की बात करें, तो MTV स्प्लिट्सविला 5 के विनर रह चुके हैं। एक्टर ने बढ़ो बहू, कलीरें, विघ्नहर्ता गणेश, अघोरी जैसे कई शोज में शानदार काम किया है।

म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा रहे हैं। बिग बॉस के बाद पारस को शो 'मुझसे शादी करोगे' में भी शहनाज गिल के साथ देखा गया था।