Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla Song: भूतों की टोली साथ रेडी हैं अक्षय कुमार, हॉरर कॉमेडी के पहले गाने का टीजर आउट

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 02:15 PM (IST)

    Ramji Aake Bhala Karenge Teaser: अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग मूवी भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं। अब उनकी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के पहले गाने राम ...और पढ़ें

    भूत बंगला का पहला गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    भूत बंगला का पहला गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 14 साल के लंबे इंतजार के बाद अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) के जरिए सिनेमा जगत में वापसी करने जा रही है। हॉरर कॉमेडी भूत बंगला को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है। 

    इस बीच भूत बंगला के पहले गाने राम जी आके भला (Ramji Aake Bhala Karenge) करेंगे का लेटेस्ट टीजर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। साथ ही ये भी बताया गया है ये गाना कब रिलीज किया जाएगा। आइए एक नजर अक्षय कुमार के इस नए गाने की पहली झलक पर डालते हैं। 

    रिलीज होगा भूत बंगला का पहला गाना

    मंगलवार को भूत बंगला के पहले गाने राम जी भला करेंगे का फर्स्ट लुक पोस्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब इस गाने के टीजर को भी अक्की ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर साझा किया है। राम जी भला करेंगे के टीजर में अक्षय भूतों की टोली के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla का काउंटडाउन हो गया शुरू, Akshay Kumar का नया लुक आया सामने

    BHOOTH BANGLA (1)

    अभिनेता की एनर्जी को देखकर ये साफ कहा जा सकता है का भूत बंगला का पहला गाना डांसिंग सॉन्ग के तौर पर धमाल मचाता हुआ नजर आएगा। गाने के टीजर के साथ कैप्शन में अक्षय कुमार ने लिखा है- मैं अपने भूतों के साथ रेडी हूं, क्या आप हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि भूत बंगला का ये गाना 26 फरवरी गुरुवार को रिलीज किया जाएगा। 

    खबरें और भी

    भूत बंगला के राम जी भला करेंगे गाने का टीजर देखकर सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है और वे इस सॉन्ग की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। 

    कब रिलीज होगी भूत बंगला

    डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार की वापसी पर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं और हर कोई भूत बंगला की रिलीज के लिए बेताब है। बता दें कि 10 अप्रैल को हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।भूत बंगला से पहले अक्षय प्रियदर्शन के साथ हेरा फेरी, गरम मसाला, भूल भुलैया और दे दना दन जैसी मजेदार फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

    यह भी पढ़ें- मार्च में अकेले नहीं आएंगे रणवीर सिंह, Dhurandhar 2 के साथ 'भूत बंगला' के मेकर्स की तगड़ी प्लानिंग