विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Govinda की लेट आने की आदत पर डायरेक्टर ने लगा दी थी झाड़, शूटिंग शुरू होने से पहले दे दी थी वॉर्निंग

Updated: Sat, 14 Mar 2026 09:08 PM (IST)

बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर इस बात का जिक्र होता है कि गोविंदा का करियर डूबने की सबसे बड़ी वजह उनका शूटिंग पर टाइम पर न आना है। हाल ही में 98 फिल्में ...और पढ़ें

गोविंदा को जब डायरेक्टर ने समय को लेकर दी थी वॉर्निंग/ फोटो- Instagram

गोविंदा को जब डायरेक्टर ने समय को लेकर दी थी वॉर्निंग/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में अगर किसी हीरो का सिक्का बड़े पर्दे पर सबसे ज्यादा चला है, तो वह गोविंदा हैं। उनके डायलॉग बोलने के अंदाज से लेकर एक्सप्रेशन और डांस पर फैंस आज भी फिदा हैं। गोविंदा भले ही उस समय बॉक्स ऑफिस पर हिट की गारंटी माने जाते थे, लेकिन सेट पर उनकी लेट आने की आदत को लेकर कई किस्से और कहानियां आज भी बॉलीवुड के गलियारों में गूंजते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि गोविंदा के करियर के डाउनफॉल का एक बड़ा कारण उनका शूटिंग पर काफी लेट पहुंचना भी था। हालांकि, उनकी इस आदत को लेकर बॉलीवुड के एक मशहूर डायरेक्टर ने उन्हें शुरू में ही वॉर्न कर दिया था और साफ कह दिया था कि अगर लेट आना हो, तो फिल्म मत करना। कौन थे वह डायरेक्टर? चलिए आपको बताते हैं।

सेट पर गोविंदा को पहले ही कर दिया था वॉर्न

अपने समय के सुपरस्टार गोविंदा को लेट आने के लिए झाड़ लगाने वाले डायरेक्टर कोई और नहीं, बल्कि प्रियदर्शन हैं, जिन्होंने 'चीची' के साथ सुपरहिट फिल्म 'भागम भाग' (Bhagam Bhag) में काम किया है। 'मैशेबल इंडिया' से बातचीत करते हुए अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया।

उन्होंने कहा, जब मुझे मेरा पद्मश्री अवॉर्ड मिला था, तो मुझसे एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या यह आपका सबसे बड़ा अचीवमेंट है? तो मैंने जवाब देते हुए कहा था, "नहीं, मेरी सबसे बड़ी सफलता तो तब होगी, जब मैं गोविंदा और सलमान खान को सेट पर सुबह 5 बजे ले आऊं और फिल्म को समय से खत्म कर सकूं।'"

यह भी पढ़ें- 'वो बहुत दर्द में...' Govinda को गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौजूद नहीं थी सुनीता, फिजियोथेरेपिस्ट का खुलासा

bhaagam

प्रियदर्शन, गोविंदा की लेट आने वाली इमेज की वजह से काफी डरे हुए थे। उन्होंने बताया कि जब वह 'भागम भाग' की शूटिंग शुरू कर रहे थे, तो उन्होंने पहले ही समय पर आने के लिए गोविंदा को वॉर्न कर दिया था। निर्देशक ने कहा,

"मैंने गोविंदा को बोला था कि मैंने तुम्हारे बारे में काफी कुछ सुना है, तो अगर आप समय पर नहीं आ सकते, तो यह फिल्म मत कीजिए। लेकिन मैं आपको सच बताऊं, वह हर दिन टाइम पर आते थे और मुझे उनके साथ काम करके बहुत मजा आया।"

गोविंदा को खुद की लाइंस नहीं करने देते थे एड

प्रियदर्शन ने यह भी बताया कि गोविंदा जब भी स्क्रिप्ट देखते थे, तो वह उसे नेचुरली इम्प्रोवाइज करने की कोशिश करते थे और अपनी तरफ से लाइंस एड करते थे। डायरेक्टर बोले- "मैंने गोविंदा से एक दिन कहा कि मैं नीरज वोहरा (Screenwriter) को इस काम के लिए पहले से ही पैसे दे रहा हूं। मुझे दूसरा राइटर नहीं चाहिए।"

govinda 111

आपको बता दें कि गोविंदा को लेकर यह भी कहा जाता है कि उन्होंने रजनीकांत से लेकर अमिताभ बच्चन तक को सेट पर इंतजार करवाया है। एक बार तो वह एक फिल्म के सेट पर 9 घंटे लेट आए थे, जिससे गुस्सा होकर दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी ने उन्हें थप्पड़ तक जड़ दिया था।

यह भी पढ़ें- Govinda की बेटी ने खोली उनके और सुनीता के रिश्ते की पोल, कहा- 'पिछले दो साल बहुत...'