Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhool Bhulaiyaa 3 और Singham Again के क्लैश पर अनीस बज्मी ने किया रिएक्ट, बोले- हम फिल्म की रिलीज डेट...

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 08:21 AM (IST)

    शुक्रवार का दिन बेहद ही खास था। एक तरफ जहां श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्म स्त्री 2 का टीजर और रिलीज डेट से पर्दा उठाया। वहीं रोहित शेट्टी ने भी सिंघम अगे ...और पढ़ें

    सिंघम अगेन से टकराव पर खुलकर बोले अनीस (Photo Credit: Instagram)
    सिंघम अगेन से टकराव पर खुलकर बोले अनीस (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. दिवाली पर होगा सिंघम अगेन और भूल भुलैया का टकराव
    2. अनीस बज्मी ने क्लैश पर की खुलकर बात
    3. बताया इससे होता है फिल्मों को नुकसान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मूवी लवर्स के लिए इस बार अगस्त का महीना बहुत खास होने वाला है। 15 अगस्त को एक या दो नहीं, बल्कि 3 तीन बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली हैं। इसमें अक्षय कुमार की 'खेल खेल में', जॉन अब्राहम की 'वेदा' और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' शामिल है।

    हालांकि, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 भी इसी दिन रिलीज होनी थी, लेकिन अब खबरें आ रही है कि इसकी तारीख आगे बढ़ सकती है। वहीं, रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। यह मूवी इस साल दिवाली पर रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक की 'भूल भुलैया 3' से टक्कर लेगी।

    यह भी पढ़ें: No Entry 2: अनिल और बोनी कपूर की अनबन पर डायरेक्टर अनीस बज्मी ने किया रिएक्ट, बोले- इनके बीच की नाराजगी...

    अब बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के होने वाले क्लैश पर डायरेक्टर अनीस बज्मी ने रिएक्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह बता दिया है कि इस चीज से वह खुश नहीं हैं।

    कभी अच्छा नहीं होता टकराव

    हाल ही में एचटी से बात करते हुए अनीस बज्मी ने कहा कि फिल्मों के बीच टकराव कभी भी अच्छा नहीं होता। हम भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट एक साल पहले ही अनाउंस कर चुके थे। मैं नहीं जानता कि क्या करें अभी।

    नुकसान तो होता ही है

    इसके आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब क्लैश होता है, तो लगभग सभी फिल्मों पर उसका असर पड़ता है, इससे नुकसान तो होता ही है।

    रिलीज डेट बदलने पर क्या बोले अनीस

    वहीं, जब डायरेक्टर से भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट बदलने के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में अभी सोचा नहीं है और फिल्म रिलीज की डेट पहले ही तय हो चुकी है। हालांकि, उन्होंने बताया कि अजय देवगन उनके अच्छे दोस्त हैं, लेकिन रिलीज डेट बदलना हमारे कंट्रोल में नहीं होता। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 से माधुरी दीक्षित का लुक रिवील, तृप्ति डिमरी और 'मंजुलिका' विद्या बालन की तस्वीरें भी लीक