Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bholaa New Song: रिलीज हुआ भोला का नया गाना 'आधा मैं आधी वो', बी प्राक की दमदार आवाज खड़े कर देगी रोंगटे

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 15 Mar 2023 05:19 PM (IST)

    Bholaa New Song Aadha Main Aadhi Released अजय देवगन की आगामी फिल्म भोला अपनी रिलीज से कुछ हफ्ते दूर है। इस बीच अब एक्टर ने फिल्म का नया गाना आधा मैं आ ...और पढ़ें

    Bholaa New Song Aadha Main Aadhi Released, Instagram
    Bholaa New Song Aadha Main Aadhi Released, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bholaa New Song Aadha Main Aadhi Released: अजय देवगन की एक्शन पैक्ड फिल्म 'भोला' रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले ही धमाल मचा चुका है। हाल ही में 'भोला' का पहला गाना 'नजर लग जाएगी' जारी किया गया था। वहीं, अब फिल्म का नया गाना 'आधा मैं आधी वो' भी रिलीज कर दिया गया है।

    अजय देवगन ने रिलीज किया नया गाना  

    अजय देवगन अपनी फिल्म को हिट बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। दर्शकों के बीच 'भोला' का बज बनाए रखने के लिए एक्टर बीच-बीच में फिल्म की अपडेट शेयर कर रहे हैं। अब बुधवार को उन्होंने 'भोला' का नया गाना रिलीज कर फैंस की दिलचस्पी को एक बार फिर बरकरार रखा।

    बी प्राक ने गाने को दी आवाज

    गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज दी है। 'आधा मैं आधी वो' को उन्होंने बेहद खूबसूरती के साथ गाया है। उनकी मजबूत आवाज सुनने वाले के दिल को छू जाने वाली है। यहां देखें वीडियो...

    भोला की कहानी

    'भोला' की कहानी एक पिता और उसकी 10 साल की बच्ची के इर्ग- गिर्द घूमती है। जेल में कैद भोला (अजय देवगन) अपनी बेटी के लिए तड़प रहा है, लेकिन चाहकर भी वो उससे मिल नहीं सकता और जब उसे जेल से बाहर आने का मौका मिलता है, तो अचानक फिर कुछ ऐसा हो जाता है जो उसकी जिंदगी को पटल करके रख देता है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    अजय ने संभाली डायरेक्शन की कुर्सी

    'भोला' के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी टी-सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट और अजय देवगन फिल्म्स ने ली है। भोला में एक्टिंग करने के साथ-साथ अजय ने फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। यह उनके डायरेक्शन में बनी चौथी फिल्म है, इससे पहले अजय 'यू मी और हम', 'शिवाय', 'रनवे 34' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।  

    फिल्म की स्टारकास्ट

    'भोला' के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा दीपक डोबरियाल और शरद केलकर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसके साथ ही फैंस को 'दृश्यम 2' के बाद दोनों को एक बार फिर साथ देखने का मौका मिलेगा। फिल्म 30 मार्च, 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। भोला को 3डी और आईमैक्स में देखा जा सकता है।