विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Besharam Rang Controversy: दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में उतरीं पायल रोहतगी, बोली- सिर्फ रंग की वजह से...

By Aditi YadavEdited By:
Published: Thu, 15 Dec 2022 11:50 AM (IST)

Deepika Padukone Pathaan Controversy दीपिका पादुकोण जल्द पठान में नजर आने वाली हैं लेकिन फिल्म रिलीज से पहली ही एक्ट्रेस ...और पढ़ें

Deepika Padukone, Besharam Rang Controversy, Boycott Pathaan
Deepika Padukone, Besharam Rang Controversy, Boycott Pathaan

नई दिल्ली, जेएनएन। Deepika Padukone Pathaan Controversy: शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ था। इस गाने में दीपिका ने काफी बोल्ड सीन दिए है। हालांकि दर्शकों काफी पसंद आ रहा है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें दीपिका पादुकोण का ये लुक रास नहीं आया। ऐसे में अब ये मामला राजनीति गलियारों में जा पहुंचा है। दीपिका की एक बिकनी लुक का कई जगह जमकर विरोध किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने चेतावनी दी थी कि अगर 'पठान' के कुछ सीन्स और दीपिका के कपड़ों में बदलाव नहीं किया गया तो फिल्म को उस राज्य में रिलीज नहीं होने देंगे। इन सबके बीच अब एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने अपना बयान जारी किया है।

दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में उतरीं पायल रोहतगी

दीपिका के भगवा बिकिनी पर हो रहे इस बवाल पर अब जानी मानी एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने कहा है कि- अब तो ऐसा नहीं है कि दीपिका पादुकोण ने सनातन धर्म से जुड़े हमारे भगवानों की तस्वीर को बिकिनी में रखा है। ऐसे में सिर्फ रंग की वजह से टारगेट किया जाना सही नहीं है। मैं जिस रिएलिटी शो में थी, वहां भी हमारी यूनिफॉर्म इसी रंग की थी। हम उसे लात मारते थे और फाड़ते भी थे। तो क्या हम भी गलत हैं?'

पायल ने कहा- बेवजह दीपिका को कर रहे हैं टारगेट

पायल ने कहा कि इस तरह की आपत्ति जताने वाले लोग बेवकूफ हैं। ऐसा लगता है कि उनका यह रवैया या एजेंडा सिर्फ पब्लिसिटी के लिए है। पायल रोहतगी ने कहा कि इस तरह की चीजों से 'पठान' को नुकसान नहीं बल्कि फायदा ही होगा। पायल के मुताबिक, पब्लिसिटी चाहे नेगेटिव हो या फिर पॉजिटिव, वो काम जरूर आती है। पायल ने कहा कि लोग बेवजह दीपिका पादुकोण को टारगेट कर रहे हैं।

अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

बता दें फिल्म पठान से शाह रुख खान पूरे चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। आने वाला साल एक्टर और उनके फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है। इस साल पठान के अलावा उनकी फिल्म जवान और डंकी भी पर्दे पर रिलीज होगी। ऐसे में Srk के करोड़ों फैंस उनकी फिल्म पठान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पठान में एक बार फिर शाह रुख और दीपिका की जोड़ी नजर आएंगी। इसके आलावा एक्टर जॉन अब्राहम भी दिखाई देंगे। यह 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें-  Besharam Rang Controversy: पठान के गाने में दीपिका की भगवा रंग की बिकिनी ने पकड़ा तूल, फूके गए एक्टर्स के पुतले