यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Singham Again की रिलीज से पहले Rohit Shetty का बड़ा सरप्राइज, लोग बोले- 'इसी का इंतजार था'
रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में शामिल फिल्म सिंघम की अगली फ्रेंचाइजी सिंघम अगेन का पिछले कई दिनों से ट्रेंड बना हुआ है। फिल्म दिवाली के मौके पर बॉक्स ...और पढ़ें

HighLights
- 1 नवंबर को रिलीज होगी सिंघम अगेन
- भूल भुलैया के साथ होगा फिल्म का क्लैश
- रोहित शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। ट्रेलर रिलीज के बाद से फैंस के बीच इसे देखने का क्रेज और भी बढ़ गया है। मल्टी स्टारर फिल्म 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रोहित लाए फैंस के लिए सरप्राइज
इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और खलनायक की भूमिका में अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ नजर आएंगे। वहीं अब रिलीज के दिन पहले ही रोहित शेट्टी ने फैंस को एक सरप्राइज दिया है। इसकी अनाउंसमेंट उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर की।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: 'गूगल पर बाजीराव सिंघम टाइप कर ले,' थिएटर्स में Singham Again के इन डायलॉग्स पर जमकर बजेंगी सीटियां
सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी फिल्म
रोहित शेट्टी ने अपनी पोस्ट में जानकारी दी कि सिंघम अगेन की रिलीज से पहले सिंघम को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। उन्होंने इसका एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। फिल्म 18 अक्टूबर को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
निर्देशक ने लिखा, “दिवाली पर अपनी पूरी ताकत के साथ उसके आने से पहले! उसकी ताकत को फिर से अनुभव करें। सिंघम अगेन से पहले दोबारा सिंघम देखें! 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है।”
फैंस ने जाहिर की खुशी
वहीं इस अनाउंसमेंट के बाद से फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। यूजर्स कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बचपन की फेवरेट मूवी। दूसरे ने लिखा- कबसे इसी के रि रिलीज का इंतजार कर रहा था। तीसरे ने कमेंट किया- सारी फिल्मों का बाप है ये।
खबरें और भी
.png)
कब रिलीज हुई थी फिल्म?
शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय देवगन, प्रकाश राज और काजल अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को 40 करोड़ रुपये के बजट में शूट बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 141 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सिंघम की सफलता ने शेट्टी को अपना कॉप यूनिवर्स बनाने और दो स्पिन-ऑफ: सिम्बा और सूर्यवंशी रिलीज करने के लिए प्रेरित किया। सिंबा में रणवीर सिंह थे जबकि सूर्यवंशी में अक्षय कुमार थे।