विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिया के खूबसूरत चेहरे के पीछे छिपा था नेकदिल इंसान

By Edited By:
Updated: Thu, 06 Jun 2013 12:21 PM (IST)

खुबसूरत चेहरे के पीछे था प्यारा सा दिल मुंबई। वो कहते हैं ना कि अच्छी सूरत के साथ अच्छी सिरत हो तो बात बन जाती है। खुबसूरत चेहरे के पीछे अगर प्यारा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। वो कहते हैं ना कि अच्छी सूरत के साथ अच्छी सीरत हो तो बात बन जाती है। खूबसूरत चेहरे के पीछे अगर प्यारा सा दिल भी हो तो सोने पर सुहागा हो जाता है। जिया खान दोनों की धनी थीं। बॉलीवुड से निराश होकर मौत को गले लगाने वाली 25 साल की जिया का दिल मोम जैसा था। उनके हाथ लोगों की मदद के लिए भी उठते थे। इस बात का एहसास तब हुआ जब उनकी नौकरानी शबाना ने बताया कि जिया ने उसकी शादी में आर्थिक तौर पर मदद की। ये नौकरानी वही है जिसने कुछ दिनों पहले जिया का कुछ कीमती सामान भी चोरी किया था, इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करना तो दूर की बात है उन्होंने उल्टा उसकी मदद की थी।

इसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह एक बेहतरीन अदाकारा के साथ-साथ एक अच्छी इंसान भी है। बताया जाता है कि जिया कुछ गैर सरकारी संस्थाओं से जुड़ी थी। वह 'कंडिवलि' नाम के एनजीओ के लिए काम करती थी। ये एनजीओ हर राहत कार्यों से जुड़ा है। यहीं जिया शबाना से मिली थीं और उसे अपने घर ले आई थी। गौरतलब है कि दो दिनों पहले उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर