विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bawaal Trailer: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की लाइफ में जमकर मचेगा 'बवाल', हिटलर और वर्ल्ड वॉर 2 का भी तड़का

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Updated: Sun, 09 Jul 2023 06:31 PM (IST)

Bawaal Trailer Video बवाल का निर्माण साजिद नाडियाडवाला की कंपनी ने किया है। वहीं इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। यह फिल्म सीधे अमेजन प्राइम वीड ...और पढ़ें

Bawaal Trailer Video, Varun Dhawan, Janhvi Kapoor film
Bawaal Trailer Video, Varun Dhawan, Janhvi Kapoor film

नई दिल्ली, जेएनएन। Bawaal Trailer Video: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्म बवाल का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस ट्रेलर को अब तक ट्विटर पर एक लाख के करीब व्यूज मिले हैं। फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसके अलावा, इसकी पृष्ठभूमि में हिटलर और वर्ल्ड वॉर टू भी है।

बवाल में किसकी अहम भूमिका है?

बवाल के माध्यम से वरुण धवन और जाह्नवी कपूर पहली बार एक-दूसरे के साथ काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। अमेजन प्राइम वीडियो ने इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है,

"प्यार से बवाल तक का एक सफर। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। वहीं, इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। बवाल प्राइम वीडियो पर 21 जुलाई को रिलीज हो रही है।"

उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया गया है। इसमें वरुण धवन और जाह्नवी कपूर शामिल है।

बवाल का ट्रेलर कब लॉन्च किया गया है?

वरुण धवन एक बार फिर लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाने का प्रयास कर रहे हैं। बवाल का ट्रेलर 9 जुलाई को लॉन्च किया गया है। इस अवसर पर दुबई में एक विशेष कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में कास्ट और क्रू ने भाग लिया है। बवाल का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

वरुण धवन ने बवाल को लेकर क्या कहा है?

गौरतलब है कि फिल्म का ट्रेलर टीजर से काफी अलग है। वरुण धवन इस फिल्म में अजय दीक्षित की भूमिका निभा रहे हैं। वे एक छोटे शहर के लड़के की भूमिका में है। इसके बाद, वह जाह्नवी कपूर को रिझाने का प्रयास करते हैं। उन दोनों के बीच कुछ भी समानता नहीं है। इसके बाद, वे उन्हें पेरिस घुमाने ले जाते हैं। वह वहां भी जाते हैं, जहां वर्ल्ड वार 2 की लड़ाइयां लड़ी गई है। दुबई में हुए कार्यक्रम में वरुण धवन ने कहा,

"बवाल मेरे लिए चुनौतीपूर्ण फिल्म रही है लेकिन यह करने में काफी मजा भी आया है। मेरी भूमिका अज्जू की है जोकि काफी डेशिंग है लेकिन उसके आगे काफी चुनौतियां भी हैं। इसके चलते उसके अंदर और आसपास बवाल मचा रहता है। यह भूमिका मेरे दिल के पास है।"

वहीं, इस बारे में बताते हुए जाह्नवी कपूर ने कहा,

"यह एक खूबसूरत रोमांटिक स्टोरी है। निशा एक सीधी लड़की है। जिसके अपने सपने हैं।"