विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगलुरु घटना पर बॉलीवुड स्तब्ध, सबने एक सुर में कहा- शर्मनाक!

By Hirendra JEdited By:
Updated: Thu, 05 Jan 2017 09:39 AM (IST)

आमिर ख़ान, फरहान अख्तर, स्वरा भास्कर, तापसी पन्नू, इशा गुप्ता, वरुण धवन समेत कई स्टार्स ने बंगलुरु की घटना की कड़ी निंदा की है।

News Article Hero Image

मुंबई। नए साल की रात जब पूरा देश जश्न में डूबा था तब एक दिल दहला देने वाली घटना पूरे देश को शर्मसार कर गयी है। बॉलीवुड भी मुखर होकर इस घटना का विरोध कर रही है। इस मामले को लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज भी आगे आए हैं और अपनी बात मजबूती से रख रहे हैं।

सबकी आंखे उस वक्त शर्म से झुक गयीं जब देश के आईटी हब कहे जाने वाले शहर बंगलुरु में देश की कई बेटियों को सरेआम छेड़छाड़ का शिकार बनाया गया। सोशल मीडिया में भी यह मुद्दा छाया हुआ है। बॉलीवुड भी इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। अपने संगीत से लोगों को दीवाना बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर विशाल-शेखर डुओ के शेखर रवजियानी ने इस शर्मनाक हादसे पर मीडिया से बात करते हुए कहा है कि- "मैं सभी मर्दों से हाथ जोड़ कर कहना चाहता हूं कि हमारा भी अधिकार बनता है कि हम अपनी बेटियों, बहनों की सुरक्षा खुद करें, पुलिस और सरकार अपना काम कर रही है, एक सिक्यूरिटी सिस्टम होना चाहिए। एक मर्द का फर्ज बनता है कि हमारे आसपास महिलाएं सुरक्षित हों। लेकिन, अब बहुत हुआ, महिलाओं ने बहुत सह लिया अब और नहीं।"

इसे भी पढ़ें: अबू आजमी के बयान पर भिड़े आयशा टाकिया के पति फरहान और ईशा गुप्ता

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की घटना के खिलाफ आवाज उठानी जरुरी है और जो भी दोषी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अबु आजमी के विवादित बयान पर शेखर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि एक जिम्मेदार ओहदे पर बैठकर बहुत ही सोच समझकर बयान देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 'दंगल' से बंपर कमाई के बावजूद आखिर क्यों हैं आमिर ख़ान शर्मिंदा?

गौरतलब है कि, इस मामले पर आमिर ख़ान ने भी बड़ी साफगोई से अपनी राय रखते हुए इसे शर्मनाक बताया। फरहान अख्तर, स्वरा भास्कर, तापसी पन्नू, इशा गुप्ता, वरुण धवन समेत कई स्टार्स ने बंगलुरु की घटना की कड़ी निंदा की है।