यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshay Kumar-Tiger Shroff के फैंस के लिए बुरी खबर, Bade Miyan Chote Miyan के टाइम को लेकर आई ये खबर
Akshay Kumar और Tiger Shroff की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर सोशल मीडिया पर बज बरकरार है। मूवी में अक्षय और टाइगर का एक्शन और कॉमेडी दोनों अंदा ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ट्रेंडिंग में बनी है। फिल्म रिलीज से ज्यादा दूर नहीं हैं। ऐसे में मेकर्स जमकर इसका प्रमोशन कर रहे हैं। मगर ऐसा लगता है कि ईद के मौके पर रिलीज होने वाली इस एक्शन एंटरटेनर मूवी को कुछ टेस्ट से गुजरना होगा।
अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार की जोड़ी मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) और टाइगर श्रॉफ की अलाया एफ (Alaya F) के साथ दिखेगी। फिल्म का धमाकेदार टीजर और ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फैंस में इस मूवी को देखने की दिलचस्पी बढ़ गई है।
'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज पर आया ये खतरा
अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। इसका कुछ असर एडवांस बुकिंग में भी देखने को मिल रहा है। अभी तक खबर आई थी कि फिल्म की रिलीज डेट एक दिन आगे खिसक चुकी है। वहीं, अब जानकारी सामने आई है फिल्म में कुछ बदलाव किए जाएंगे।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 'बड़े मियां छोटे मियां' को री एडिट किया जाएगा। शनिवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां फाइनल फिल्म देखने के बाद मेकर्स ने इसे री एडिट करने का फैसला किया। अक्षय कुमार, वासु भगनानी और जैकी भगनानी ने मूवी को क्रिस्प कट देने के लिए फिल्म को 8 मिनट छोटा करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि फिल्म में कोई एक या दो सीन काटा जा सकता है।
खबरें और भी
बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर
'बड़े मियां छोटे मियां' 10 अप्रैल की शाम को रिलीज हो रही है। इसी दिन अजय देवगन की 'मैदान' भी थिएटर्स में दस्तक देगी। दोनों फिल्में शाम 6 बजे से शुरू होंगी।
यह भी पढ़ें: Bade Miyan Chote Miyan फिल्म पर पानी की तरह मेकर्स ने बहाया पैसा, एक दिन के स्टंट सीन में खर्च हुए इतने करोड़