यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रिलीज के दिन ही निकल गया इन फिल्मों का दिवाला
इस शुक्रवार को दो फिल्में रिलीज हुईं - 'हंटर' और 'दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड'। उम्मीद की जा रही थी कि 'हंटर' बेहतर प्रदर्शन कर सकती है और ऐसा ही हुआ। हालांकि 'हंटर' ने पहले दिन महज 70 लाख का कलेक्शन किया जबकि 'दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड' उससे भी पीछे रही। ये फिल्म

मुंबई। इस शुक्रवार को दो फिल्में रिलीज हुईं - 'हंटर' और 'दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड'। उम्मीद की जा रही थी कि 'हंटर' बेहतर प्रदर्शन कर सकती है और ऐसा ही हुआ। हालांकि 'हंटर' ने पहले दिन महज 70 लाख का कलेक्शन किया जबकि 'दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड' उससे भी पीछे रही। ये फिल्म रिलीज के दिन सिर्फ 50 लाख ही बटोर सकी।
'हंटर' में गुलशन देवैया, राधिका आप्टे, सई तम्हाणकर, सागर देशमुख और वीरा सक्सेना लीड रोल्स में हैं जबकि 'दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड' में दिव्येंदू शर्मा और प्राची शर्मा लीड पेयर हैं।
फिल्म रिव्यू: दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड (1 स्टार)
'हंटर' एक सेक्स कॉमेडी फिल्म है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी हो सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड में दोनों फिल्मेें कैसा प्रदर्शन करती हैं।
