विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बागी' के विलेन ने मनाया बर्थडे, उनके बारे में क्‍या पता है ये बात?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 12 May 2016 12:26 PM (IST)

'बागी' के विलेन के रूप में बॉलीवुड में कदम रखने वाले साउथ स्‍टार सुधीर बाबू का बर्थडे था, जिसे उन्‍होंने अपने परिवार के साथ मनाया।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। हाल ही में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। इस फिल्म में रोमांस से लेकर एक्शन तक सब कुछ था। साथ ही विलेन भी काफी दमदार था, जिसका किरदार साउथ स्टार सुधीर बाबू ने निभाया। उन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा और छा गए।

लूलिया के साथ सलमान की शादी पर इस एक्ट्रेस ने दिया चौंकाने वाला बयान

थाईलैंड में परिवार के साथ मनाया बर्थडे

सुधीर बाबू 'बागी' में किसी भी मामले में हीरो से कम नहीं थे। फिर चाहे लुक हो या एक्शन की बात, हर मामले में बिल्कुल फिट दिखे। बुधवार को सुधीर बाबू का बर्थडे था और इस खास दिन का जश्न उन्होंने थाईलैंड में अपने परिवार के साथ मनाया। वैसे भी इतने हैक्टिक शेड्यूल के बाद उन्हें एक ब्रेक की जरूरत थी, ऐसे में इससे अच्छा विकल्प और क्या हो सकता था।

ऐश्वर्या के साथ कपिल ने किया फ्लर्ट तो अभिषेक ने ले लिया बदला

प्रोफेशनल बैैडमिंटन प्लेयर हैं सुधीर बाबू

11 मई, 1979 काेे जन्मे सुधीर बाबू के बारे में शायद आपको ये बात नहीं पता होगी कि वो एक प्रोफेशनल बैडमिंटन प्लेयर हैं। सुधीर बाबू जल्द ही अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं। एक तमिल फिल्म की रीमेक के अलावा उनके पास एक बायोपिक भी है, जिसमें वो बैडमिंटन चैंपियन पी गोपीचंद की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सुधीर बाबू, साउथ स्टार महेश बाबू के संबंधी भी हैं।