Pati Patni Aur Woh 2: थिएटर के बाद OTT पर किस्मत आजमाने आ रही आयुष्मान खुराना की फिल्म, कब और कहां होगी स्ट्रीम?
सिनेमाघरों में रिलीज के बाद आयुष्मान खुराना, सारा अली खान स्टारर 'पति पत्नी और वो 2' अब ओटीटी पर आ रही है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसको लेकर फैंस ...और पढ़ें
-1783514808361_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी शानदार स्टार कास्ट और अनोखी कहानी से चर्चा बटोरने के बाद 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Wo Do) फाइनली ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), सारा अली खान (Sara Ali Khan), रकुल प्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) लीड रोल में नजर आए थे।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?
ये एक रोमांटिक लव-स्टोरी है जो हजार गलतफहमियों से भरी हुई है। 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को जनता से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब दो महीने से भी कम समय के अंदर ये अपनी ओटीटी रिलीज की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर डटकर खड़ी आयुष्मान की फिल्म, बुधवार के आंकड़ों ने चौंकाया
पति, पत्नी और वो दो को नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई को जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
क्या है पति-पत्नी और वो दो की कहानी?
फिल्म की कहानी की बात करें तो 'पति पत्नी और वो 2' एक मजेदार फिल्म है जिसमें आयुष्मान खुराना ने फॉरेस्ट ऑफिसर प्रजापति का रोल निभाया है। वह अपनी पत्नी अपर्णा (वामिका गब्बी) के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहा है। गड़बड़ तब शुरू होती है जब उनकी यूनिवर्सिटी की दोस्त चंचल (सारा अली खान) उनसे मदद मांगती है। चंचल की मदद के लिए वो कुछ झूठ बोलता है और यही पर सारा रायता फैल जाता है। अपर्णा को लगता है कि प्रजापति का कई महिलाओं के साथ चक्कर है।
#PatiPatniAurWohDo | from July 10th | Netflix pic.twitter.com/qmBxZtl4xw
— CinePhani 🎬 (@CinePhani_) July 7, 2026
पति-पत्नी और वो दो का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पति-पत्नी और वो दो ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 38.59 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 52.48 करोड़ रुपये था। वहीं फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। इस हिसाब से ये थिएटर में फ्लॉप फिल्म साबित हुई।
यह भी पढ़ें- Pati Patni Our Woh Do का ओपनिंग कलेक्शन देख खुली रह जाएंगी आंखें, पहले दिन Box Office पर की इतनी कमाई