Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Baby John: Atlee के 3 धमाके! रोंगटे खड़े कर देने वाले टीजर के साथ Varun Dhawan की फिल्म की रिलीज डेट OUT

    Updated: Mon, 05 Feb 2024 02:28 PM (IST)

    VD 18 Teaser एटली की आगामी फिल्म का एलान हो गया है। वह वरुण धवन के साथ आगामी फिल्म से तहलका मचाते दिखाई देंगे। आज एटली ने अपनी फिल्म वीडी 18 के ऑफिशिय ...और पढ़ें

    रोंगटे खड़े कर देगा वरुण धवन की फिल्म का टीजर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रोंगटे खड़े कर देगा वरुण धवन की फिल्म का टीजर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. वीडी 18 के टाइटल से उठा पर्दा
    2. एटली ने शेयर किया वीडी 18 का टीजर
    3. इस दिन रिलीज होगी बेबी जॉन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। VD 18 Teaser OUT: 'जवान' के बाद डायरेक्टर एटली कुमार एक और एक्शन थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें वरुण धवन (Varun Dhawan) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आज एटली ने फिल्म के टाइटल से पर्दा उठा दिया है। साथ ही वरुण धवन स्टारर फिल्म का धमाकेदार टीजर भी शेयर किया है। 

    एटली ने साल 2024 की शुरुआत में ही 'वीडी 18' को लेकर बड़ा एलान किया था। स्टार कास्ट के साथ फिल्म की शूटिंग से पहले पूजा की थी और सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया था। कल यानी 4 फरवरी को एटली ने फैंस के साथ एक बड़ा अपडेट शेयर करते हुए बताया था कि वह फिल्म का नाम बताने जा रहे हैं। आखिरकार अब इंतजार खत्म हो गया है।

    वीडी 18 का टाइटल 

    एटली ने अपनी आगामी फिल्म 'वीडी 18' का टाइटल ने 'बेबी जॉन' (Baby John) रखा है। एटली ने 5 फरवरी को सोशल मीडिया पर फिल्म का धांसू पोस्टर शेयर करते हुए टाइटल नेम रिवील किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "साल 2024 की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर का अनावरण। बेबी जॉन।" इसके साथ उन्होंने फिल्म का टीजर भी जारी किया है। पोस्टर में हाथ में बंदूक लिए वरुण धवन (Varun Dhawan) का खतरनाक अवतार दिख रहा है। 

    खूंखार बनकर निकले वरुण धवन

    एटली ने सिर्फ 'बेबी जॉन' का टाइटल नेम रिवील नहीं किया है, बल्कि फिल्म का टीजर और रिलीज डेट भी जारी की है। फिल्म का टीजर देख पक्का आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक मिनट और पांच सेकेंड के वीडियो में आपको वरुण धवन का ऐसा खूंखार अवतार देखने को मिलेगा, जो शायद आपने कभी नहीं देखा। टीजर का एक-एक सीन आपको हैरान करता है। 

    यह भी पढ़ें- Varun Dhawan: फिल्म के सेट पर फिर घायल हुए वरुण धवन, एक्टर ने फोटो शेयर कर दिखाई झलक

    खबरें और भी

    कब रिलीज हो रही बेबी जॉन?

    वरुण धवन की आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के निर्माताओं में प्रिया एटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे शामिल हैं, जबकि निर्देशन का जिम्मा ए. कालीश्वरन ने संभाला है। 

    यह भी पढ़ें- VD 18: इंतजार खत्म! एटली ने अनाउंस की कीर्ति सुरेश-Varun Dhawan के साथ 'वीडी 18', मुहूर्त पूजा का वीडियो OUT