विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Athiya Shetty: बेहद खास थे अथिया शेट्टी की शादी के कलीरे, केएल राहुल से था खास कनेक्शन

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Updated: Tue, 07 Feb 2023 08:53 AM (IST)

Athiya Shetty Wedding Kalire 23 जनवरी को एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर अथिया के दुल्हन लुक को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं अब अदाकारा के खूबसूरत कलीरे सुर्खियों में है।

Athiya Shetty, Athiya Shetty wedding kalire, kl rahul athiya shetty, Kl Rahul and athiya shetty, athiya shetty wedding lehenga
Athiya Shetty, Athiya Shetty wedding kalire, kl rahul athiya shetty, Kl Rahul and athiya shetty, athiya shetty wedding lehenga

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Athiya Shetty: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक के बाद एक सेलेब्स शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं। इस साल के शुरुआत में ही फिल्म इंडस्ट्री की दो मशहूर हसीनाएं अपना जीनव साथी चुन चुकी हैं। आज यहां कियारा आडवाणी एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा संग फेरे ले रही हैं।

तो वहीं जनवरी में एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी रचाई थी। इस कपल की शादी खत्म हो गई है, लेकिन इसकी चर्चा अभी भी जारी है। सोशल मीडिया पर अथिया के दुल्हन लुक को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं अब अदाकारा के खूबसूरत कलीरे सुर्खियों में है।

बेहद खास थे अथिया शेट्टी के वेडिंग कलीरे

अथिया के कलीरों को डिज़ाइन करने वाली मृणालिनी चंद्रा ने खुलासा किया कि जयपुर और लखनऊ के अनुभवी कारीगरों ने इन कलीरों को हाथ से तैयार किया था। इनकी खास बात यह थी कि इनपर 50 से अधिक छोटे-छोटे सूरजमुखी बने थे जिन्हें हाथों से बनाया गया था।

इतना ही नहीं सूरज पर संस्कृत में हाथ से शादी के सात वचन लिखे गए हैं। एक सूरज पर अथिया और केएल राहुल की शादी की तारीख 23 जनवरी 2023 भी लिखी हुई थी। बता दें मृणालिनी चंद्रा ने ही आलिया भट्ट और कटरीना कैफ की शादी के कलीरे डिजाइन किए थे। इसी के साथ एक्ट्रेस की वेडिंग रिंग भी नजर आई। अथिया की उंगलियों में काफी रॉयल दिख रही थी।

बेहद खास था एक्ट्रेस का वेडिंग लहंगा

इस कपल ने 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में परिवार और कुछ करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सीक्रेट वेडिंग रचाई थी। इस खास दिन के लिए अथिया ने पेस्टल पिंक कलर का हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था।

इस लहंगे को फेमस डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। इस लहंगे को तैयार करने में अनामिका खन्ना को दस हजार घंटे और 416 दिन का वक्त लगा था। यह लहंगा पूरी तरह से हाथ से बुना हुआ था।

यह भी पढ़ें- Athiya Shetty-KL Rahul की संगीत सेरेमनी में जमकर नाचे थे सुनील शेट्टी, एक्ट्रेस ने शेयर की नई तस्वीरें

यह भी पढ़ें- Athiya Shetty KL Rahul Wedding: ब्लश पिंक चिकनकारी लहंगे में नजर आई आथिया, जिसे बनाने में लगे पूरे 10000 घंटे