विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Athiya KL Rahul Video: न्यू ईयर मनाकर मुंबई लौटे अथिया और केएल राहुल, अब शुरू करेंगे शादी की तैयारियां !

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Updated: Mon, 02 Jan 2023 10:06 AM (IST)

अथिया शेट्टी जल्द क्रिकेटर केएल राहुल से शादी करने वाली है। हाल ही में दोनों ने एक साथ नया साल का आगाज किया है।अब ये कपल वापस मुंबई लौट आया है। कहा जा रहा है अब दोनों अपनी शादी की तैयारियों में जुट जाएंगे।

Athiya Shetty, KL Rahul, Video, Athiya wedding
Athiya Shetty, KL Rahul, Video, Athiya wedding

 नई दिल्ली, जेएनएन। Athiya and KL Rahul Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बिजी रहती हैं। पिछले कुछ सालों से अथिया क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों ने एक साथ नया साल का आगाज भी किया। एक्ट्रेस ने राहुल संग सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज साझा किए।

नया साल मनाकर मुंबई लौटे अथिया और राहुल

खबरों की माने तो ये कपल नए साल का जश्न मनाने देश से बाहर पहुंचे थे। वहीं अब 2 जनवरी की सुबह दोनों वापस मुंबई लौट आए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे दोनों को एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा जा रहा है। हालांकि दोनों एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग बाहर आते हैं। पहले अभिनेत्री अथिया बाहर आती नजर आ रही हैं। इसके बाद केएल राहुल बाहर आते है, लेकिन दोनों पार्किंग में एक ही गाड़ी में बैठकर जाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ये कपल इसी महीने करेगा शादी !

पिछले कुछ महीनों से दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 21 से 23 जनवरी 2023 के बीच दोनों की शादी होगी। यह भी बताया गया कि 21 से शुरू होने वाले प्री-वेडिंग फंक्शन में हल्दी, मेहंदी और संगीत रखा जाएगा। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि केएल राहुल और अथिया साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

न्यू ईयर पार्टी में दोनों का दिखा रोमांटिक अंदाज

न्यू ईयर पार्टी में अथिया शेट्टी ने अपने लवर केएल राहुल संग सेलिब्रेट किया। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आई थी। अथिया शेट्टी की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे है। इस तस्वीर में अथिया शेट्टी केएल राहुल को गले लगाए हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में ये कपल रोमांटिक पोज देता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- Honey Singh: गर्लफ्रेंड को सबके सामने KISS करते नजर आए हनी सिंह, लोगों ने पूछा- रात की उतरी नहीं है क्या?

यह भी पढ़ें- Ruhanika Dhawan: 'ये है मोहब्बतें' फेम रुहानिका ने खरीदा करोड़ों का घर, शेयर की अपने ड्रीम होम की तस्वीरें