विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माइकल जैक्सन की बहन 50 की उम्र में बनी माँ , बेटा हुआ

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 04 Jan 2017 06:52 PM (IST)

जेनेट और वसीम की शादी 2012 में हुई थी। सात बार की ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी जेनेट , जैक्सन भाई-बहनों में नवी संतान हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। मशहूर सिंगर और सात बार की ग्रैमी अवॉर्ड विनर जेनेट जैक्सन 50 साल की उम्र में माँ बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। जच्चा - बच्चा स्वस्थ हैं।

माइकल जैक्सन की सबसे छोटी बहन जेनेट के प्रवक्ता ने विदेशी मिडिया में इसकी पुष्टि कर दी है। एक बयान जारी कर कहा गया है कि जेनेट और उनके बिनजेसमैन पति वसीम अल मना , इस गुड़ न्यूज़ के बाद बेहद थ्रिल्ड है। बेटे का नाम - ऐस्सा अल मना रखा गया है। डिलेवरी के बाद माँ और बेटा स्वस्थ हैं। पिछले साल अप्रैल में जेनेट की प्रेग्नेंसी का पता चल था जब उन्होंने अपना ' अनब्रेकेबल टूर ' कैंसल कर दिया था और बाद में वो लन्दन में बेबी-शॉपिंग करते हुए दिखाई दे रही थीं।

"अक्षय नाम का आदमी मेरे पीछे पड़ा है " , जानें किसने कहा ये ट्विंकल से !

जेनेट और वसीम की शादी 2012 में हुई थी। सात बार की ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी जेनेट , जैक्सन भाई-बहनों में नवी संतान हैं। वो कई टीवी शोज और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। जेनेट की ये तीसरी शादी है और इससे पहले की दो शादियां एक साल के भीतर ही टूट गई थीं।