Asha Parekh को आमिर खान के अंकल से थी बेइंतहा मोहब्बत, ताउम्र रहीं कुंवारी
वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख (Asha Parekh) ने ताउम्र शादी नहीं की थी। लेकिन उन्होंने अपने ऑटोबायोग्राफी में खुलासा किया था कि वे फिल्ममेकर नासिर हुसैन (Na ...और पढ़ें
-1773415492188_m.webp)
आशा पारेख को नासिर हुसैन से थी बेइंतहा मोहब्बत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बड़े पर्दे पर तो हम कई लव स्टोरीज देखते हैं और उनसे सीखते भी हैं लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर प्यार सीखाने वाले सितारों की असल जिंदगी में क्या चल रहा होता है- इससे ज्यादातर अंजान रहते हैं। आज एक ऐसी ही लव स्टोरी के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसमें एक्ट्रेस को जिंदगी भर सिर्फ एक ही शख्स से प्यार रहा और उसकी ना होने पर उन्होंने जिंदगी भर किसी और से शादी नहीं की।
नासिर हुसैन को चाहती थीं आशा पारेख
वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख (Asha Parekh) ने कभी शादी नहीं की लेकिन उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी द हिट गर्ल (The Hit Girl) में खुलासा किया था कि उन्हें एक शख्स से बेइंतहा प्यार था। जिस शख्स से उन्हें प्यार था वे थे बेहतरीन फिल्ममेकर नासिर हुसैन (Nasir Hussain)। नासिर, मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के अंकल थे।
-1773416064212.jpg)
यह भी पढ़ें- दंगल से ज्यादा बिकी थीं टिकटें, Jeetendra की 'कारवां' ने विदेशों में मचाया था मोटी कमाई का डंका
इस एक वजह से नासिर से बनाई दूरी
दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने अपनी आत्मकथा 'द हिट गर्ल' में इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें मशहूर फिल्म निर्माता नासिर हुसैन से प्यार था, जो अभिनेता आमिर खान के चाचा थे। उन्होंने नासिर हुसैन के साथ लंबे समय तक एक करीबी रिश्ता बनाए रखा, लेकिन उनसे शादी करने से इनकार कर दिया, क्योंकि नासिर पहले से ही आयशा खान से शादीशुदा थे और आशा उनके परिवार को तोड़ना नहीं चाहती थीं।
-1773416073606.jpg)
दोनों ने किया कई फिल्मों में साथ काम
प्रोफेशनल फ्रंट पर आशा पारेख और नासिर हुसैन ने'दिल देके देखो' और 'तीसरी मंजिल' समेत कई हिट फिल्मों में साथ काम किया। पारेख ने हमेशा यही कहा है कि उन्हें अपने फैसले और अकेले जीवन बिताने का कोई अफसोस नहीं है।
खबरें और भी
-1773416086240.jpg)
Asha Parekh के बारे में
आशा पारेख (जन्म 2 अक्टूबर 1942) एक भारतीय अभिनेत्री, फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं, जिन्होंने 40 सालों से अधिक लंबे करियर में 85 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साल 1992 में भारत सरकार द्वारा उन्हें 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया, और 2020 में उन्हें 'दादासाहेब फाल्के पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।