Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जब Asha Bhosle के 'नशीले' सुरों पर लगा था बैन, 54 साल पहले सरकार ने बोल्ड गाने पर लगाई थी रोक; खूब हुआ था हंगामा

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 03:39 PM (GMT+05:30)

    55 साल पहले Asha Bhosle के एक गाने को दूरदर्शन और रेडियो पर बैन कर दिया गया था, हालांकि बाद में इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला और आज भी यह खूब पॉपुलर ...और पढ़ें

    बैन कर दिया था आशा भोसले का ये गाना

    बैन कर दिया था आशा भोसले का ये गाना

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा को 12000 से ज्यादा गाने देने वाली आशा भोसले आज हमारे बीच में नहीं रही। लेकिन उनकी मधुर आवाज ने कई गीतों को अमर कर दिया है और कई गाने तो आज भी सदाबहार हैं। आशा भोसले ने कई बोल्ड और वेस्टर्न कल्चर से प्रेरित संगीत के साथ भी गाने गाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं उनका एक सबसे बड़ा सुपरहिट गाना पहले बैन कर दिया गया था? आइए जानते हैं कि वह गाना कौन सा था...

    इस गाने पर लगा दिया था बैन

    70 के दशक में देव आनंद की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में एक के बाद एक, कई बेहतरीन गाने थे। इन्हीं में से एक गाना था 'दम मारो दम...' (Dum Maro Dum), जिसने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था और बाद में जिस पर बैन लगा दिया गया था।

    asha (12)

    इस वजह से हुआ था बैन

    1971 की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का गाना 'दम मारो दम' इतिहास बन गया। आर.डी. बर्मन (R D Burman) के संगीत और आशा ताई की आवाज ने इसे रातों-रात मशहूर कर दिया। हालांकि, जिस तरह से इस गाने में जीनत अमान (Zeenat Aman) को हिप्पी कल्चर अपनाते हुए और नशे में दिखाया गया था, उससे एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। लोगों ने इस गाने पर नशीले पदार्थों के सेवन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, और इसे रेडियो और टीवी पर बैन कर दिया गया।

    asha (14)

    बाद मिला कल्ट क्लासिक का दर्जा

    भले ही आशा भोसले के गाने 'दम मारो दम' को विवादों और प्रतिबंध (Ban) का सामना करना पड़ा हो, फिर भी इसे आज भी बॉलीवुड का एक क्लासिक गाना माना जाता है। लोग आज भी इसे सुनना और इस पर नाचना पसंद करते हैं।

    खबरें और भी

    आशा भोसले ने अपने करियर में हिंदी के अलावा 20 से ज्यादा भारतीय और विदेशी भाषाओं में गीत गाए हैं। उन्होंने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं।

    यह भी पढ़ें- 'अभी ना जाओ छोड़कर... ' Asha Bhosle के टॉप 10 वो सदाबहार नगमे जिन्होंने चुराया हमारा दिल