Asha Bhosle: भागकर शादी...परिवार नाराज, पहली शादी में झेली घरेलू हिंसा, जिद और टैलेंट ने बनाया सुरों की मल्लिका
लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले का निधन 92 साल की उम्र में हुआ। उन्होंने 14 से अधिक भाषाओं में 12000 से ज्यादा गाने गाए। आशा जब 16 साल की थीं तब उन्होंने लत ...और पढ़ें
-1775990377298_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर बताई जा रही है। आशा जी की आवाज में ऐसी मिठास थी जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है।
आशा भोसले केवल एक गायिका नहीं थी, बल्कि भारतीय संगीत का एक ऐसा अध्याय थीं जिन्होंने अपनी आवाज से सात दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर राज किया। दर्द भरी गजलें हों, पॉप संगीत या फिर रोमांटिक गानें आशा को हर सांचे में खुद को ढालना बखूबी आता था। वे शब्दों को सिर्फ गाती नहीं थीं, बल्कि उन्हें महसूस करती हैं। एक नजर गुणों की धनी आशा भोसले के सफर पर...
आशा ने 14 से अधिक भाषाओं में गाने गाए
आशा ने अपने पूरे फिल्मी करियर में 12000 से अधिक गाने गाए। 9 साल की उम्र में उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। आशा ने अपने पूरे करियर में 14 से अधिक भाषाओं में गाने गाए। एक नजर उनके पूरे फिल्मी सफर पर...
आशा का जन्म 8 सितंबर 1933 को सांगली, महाराष्ट्र में हुआ। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर, शास्त्रीत संगीत के गायक और थिएटर आर्टिस्ट थे। आशा को भी उन्हीं ने ट्रेन किया था। हालांकि आशा जब 9 साल की थीं उनके पिता का निधन हो गया था। इस मुश्किल समय में परिवार को सपोर्ट करने के लिए आशा ने अपनी बहन लता के साथ गाना शुरू कर दिया।
खबरें और भी
-1775991370772.jpg)
यह भी पढ़ें- 'अभी ना जाओ छोड़कर... ' Asha Bhosle के टॉप 10 वो सदाबहार नगमे जिन्होंने चुराया हमारा दिल
10 साल की उम्र में मिला पहला ब्रेक
आशा जब 10 साल की थीं तब उन्हें पहला ब्रेक मिला। साल 1943 में आई मराठी फिल्म माझा बाला के लिए उन्होंने चला चला नवबाला गीत गाया। हिंदी में उन्होंने 1948 में फिल्म चुनरिया के लिए सावन आया रे नाम से पहला गाना गाया।
आशा भोसले ने 16 साल की उम्र में अपने से 15 साल बड़े गणपतराव भोसले से शादी की। गणपतराव , लता मंगेशकर के सेक्रेटरी थे। लता मंगेशकर को ये रिश्ता मंजूर नहीं था इसलिए उन्होंने आशा से रिश्ता तोड़ लिया। इस शादी से आशा को तीन बच्चे दो बेटे और एक बेटी हुई।
परेशान करते थे पहले पति
जब आशा अपने पहले बच्चे से प्रेग्नेंट थी इसके बाद मंगेकर परिवार ने उन्हें अपना लिया। हालांकि गणपतराव को ये पसंद नहीं था कि आशा अपने परिवार और खासकर लता जी से कोई मतलब रखें। इस वजह से उन्होंने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच झगड़े होने लगे। गणपतराव, आशा के साथ मारपीट भी करने लगे थे।
11 साल बाद पति से लिया तलाक
जानकारी के अनुसार जब आशा अपने छोटे बेटे के साथ प्रेग्नेंट थीं तब गणपतराव ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा। उनका परिवार बहुत रूढिवादी परिवार था। इसके बाद आशा जी वापस मंगेशकर परिवार आ गईं। आशा भोसले ने अपनी बायोग्राफी ‘Asha Bhosle: A Life In Music‘ में जिक्र किया है कि गणपतराव उन पर हाथ भी उठाते थे। शादी के 11 साल बाद 1960 में दोनों अलग हो गए।
आरडी बर्मन से कैसे हुई थी मुलाकात?
आशा भोसले ने दूसरी शादी संगीतकार आर डी बर्मन से 1980 में की। दोनों की पहली मुलाकात 1966 में फिल्म तीसरी मंजिल के गाने के दौरान हुई थी। इसके बाद आशा भोसले ने आर.डी. बर्मन की कई फिल्मों में गीत गाए और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि बर्मन की मां को ये शादी मंजूर नहीं थी से क्योंकि आशा, बर्मन से 6 साल बड़ी थीं और वो 3 बच्चों की मां थीं।
-1775991442160.jpg)
उस वक्त तो बर्मन ने चुपचाप मां की बात मान ली। लेकिन जब आर डी बर्मन के पिता एस.डी. बर्मन का निधन हुआ, तो मां की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। ऐसे में मां की हालत में सुधार के लिए बर्मन ने आशा भोसले से 1980 में शादी कर ली थी।