विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोई कर रहा है संजय दत्‍त के जेल से बाहर आने का इंतजार

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 22 Jun 2015 11:47 AM (IST)

संजय दत्‍त की फिल्‍म 'मुन्‍ना भाई एमबीबीएस' ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया था। खबर है कि इसका तीसरा पार्ट भी बनने वाला है। इसके लिए बस संजय दत्‍त के जेल से बाहर आने का इंतजार है। जैसे ही वह जेल से बाहर आ जाएंगे, इस पर काम शुरू हो जाएगा।

News Article Hero Image

मुंबई। संजय दत्त की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया था। खबर है कि इसका तीसरा पार्ट भी बनने वाला है। इसके लिए बस संजय दत्त के जेल से बाहर आने का इंतजार है। जैसे ही वह जेल से बाहर आ जाएंगे, इस पर काम शुरू हो जाएगा। इस खबर की पुष्टि भी हो गई है।

शादी की वजह से शाहिद के हाथ से गई 'फर्जी' फिल्म?

वो भी किसी ऐसे-वैसे शख्स ने नहीं बल्कि मुन्ना भाई के सर्किट यानी अरशद वारिसी ने की है। उन्होंने कहा कि फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' का तीसरा पार्ट जरूर बनेगा। मेकर्स को सिर्फ इसके लीड हीरो संजय दत्त के जेल से बाहर आने का इंतजार है।

'बाजीराव मस्तानी' की रिलीज को लेकर डरे भंसाली!

अरशद वारिसी ने कहा, 'हां, निश्चित तौर पर 'मुन्ना भाई 3' बनेगी। इसको लेकर कोई शक नहीं है। स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और हम उनके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं, इसके बाद हम इस पर काम शुरू कर देंगे।' संजय दत्त फिलहाल अवैध हथियार रखने के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं।

बाबरी मस्जिद घटनाक्रम पर फिल्म बना रहे हैं अमेरिकी निर्देशक

हालांकि हाल ही में उन्होंने 30 दिन के पैरोल की मांग की है। वहीं, अरशद वारिसी इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'गुड्डू रंगीला' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें अमित साध और अदिती राव हैदरी भी हैं। उन्होंने दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि हम सभी ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जमकर मस्ती की।