विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन रामपाल ने तलाक की खबरों पर दी सफाई, मीडिया को लताड़ा

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 11 Mar 2015 04:18 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने ट्विटर पर अपनी पत्नी मेहर जेसिया से तलाक लेने की खबरों से इंकार किया है। सूत्रों से खबर मिली थी कि शायद दोनों ने तलाक की अर्जी दे दी है। लंबे समय से अर्जुन रामपाल और मेहर के रिश्ते में दरार की खबरें आ रही

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने ट्विटर पर अपनी पत्नी मेहर जेसिया से तलाक लेने की खबरों से इंकार किया है। सूत्रों से खबर मिली थी कि शायद दोनों ने तलाक की अर्जी दे दी है। लंबे समय से अर्जुन रामपाल और मेहर के रिश्ते में दरार की खबरें आ रही हैं।

और जब कटरीना और दीपिका बनी पड़ोसी...

सूत्रों का कहना है था कल दोनों ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। सूत्र के मुताबिक, 'अर्जुन और मेहर की 17 साल पुरानी शादी में कुछ समय पहले खटास आ गई। लेकिन फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि इस कपल ने अपने फैसले को बेहद निजी रखा है।'

लेकिन अब अर्जुन ने ट्वीट करके मीडिया को लताड़ा है। उन्होंने लिखा, 'मेरी पत्नी और मैं तलाक की अर्जी देने के लिए बांद्रा कोर्ट गए थे? ऐसा कुछ मीडिया का कहना है। आप जानते हैं कि इसकी जानकारी निकालना बेहद आसान है। क्या आपने कोशिश की?'

उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'भारत में पत्रकारों की हालत ये है कि वो वॉट्स ऐप पर ग्रुप चैट करते हैं और कहानियां बनाते हैं। यहीं से खबरें बनती हैं। यही सच्चाई है।'

काम्या को छोड़ इस एक्ट्रेस से शादी करेंगे करण!

रितिक रोशन से तलाक ले चुकी सुजैन खान और अर्जुन रामपाल के लिंकअप की भी काफी खबरें आईं थी और कहा जा रहा था कि रितिक और सुजैन के तलाक के पीछे अर्जुन का ही हाथ है। हालांकि सुजैन और अर्जुन इन्हें अफवाहें बताते रहे।

जानिए, बचपन में किस हीरो से रोमांस के सपने देखती थी आलिया