विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर खुलकर बोले, मुझे चाहिए ऐसी बीवी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 24 Apr 2015 10:03 AM (IST)

इसमें कोई डाउट नहीं है कि जो भी लड़की अर्जुन कपूर की बीवी बनेगी, वो बहुत ही लकी होगी! उनके बारे में यह बात जानकर आप भी इस बात से जरूर सहमत हो जाएंगे! कम से कम लड़कियां तो जरूर हां में हां मिलाएंगी! दरअसल, बात ये है कि अर्जुन

News Article Hero Image

मुंबई। इसमें कोई डाउट नहीं है कि जो भी लड़की अर्जुन कपूर की बीवी बनेगी, वो बहुत ही लकी होगी! उनके बारे में यह बात जानकर आप भी इस बात से जरूर सहमत हो जाएंगे! कम से कम लड़कियां तो जरूर हां में हां मिलाएंगी! दरअसल, बात ये है कि अर्जुन कपूर स्टार होने के बावजूद खाना बनाना सीख रहे हैं और वो भी अपनी होने वाली बीवी के लिए! उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि उनकी होने वाली बीवी कैसी होनी चाहिए!

प्रियंका ने फरहान के कहने पर अनुष्का के लिए गाया गाना!

अर्जुन ने खुद इस बात का खुलासा किया है। वो भी फराह खान के कुकरी शो ‘फराह की दावत’ में। वह इस शो पर मछली बना रहे थे। तभी फराह खान ने उन पर चुटकी लेते हुए कहा कि अर्जुन जंगली मटन बनाना सीख रहे हैं, ताकि वह विदेश में रहने के दौरान अपनी भूख मिटा सकें। इस पर अर्जुन ने कहा कि वह विदेश में इस जंगली मटन को नहीं खाने वाले बल्कि वह इसे अपनी होने वाली बीवी के लिए बनाना सीख रहे हैं।

शाहरुख ने किसान आत्महत्या मामले में किया केजरीवाल का बचाव!

इसके बाद फराह ने पूछा कि आपकी होने वाली बीवी कैसी होनी चाहिए? इसके जवाब में अर्जुन ने कहा कि वह खाने-पीने की शौकीन हो, लेकिन सबसे जरूरी बात कि वह समझती हो कि फिल्म इंडस्ट्री की लाइफस्टाइल कैसी है। ऐसे में होने वाली बीवी का फिल्म इंडस्ट्री का होना बेहतर होगा। फराह का यह शो 26 अप्रैल को प्रसारित होगा।