विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर ने घोड़े से बचाई श्रुति हासन की जान!

By Edited By:
Updated: Thu, 21 Aug 2014 09:51 AM (IST)

अपनी आगामी फिल्म 'तेवर' की शूटिंग के दौरान श्रुति हासन बुरी तरह चोटिल हो सकती थीं, वो तो वक्त रहते अभिनेता अर्जुन कपूर ने उन्हें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अपनी आगामी फिल्म 'तेवर' की शूटिंग के दौरान श्रुति हासन बुरी तरह चोटिल हो सकती थीं, वो तो वक्त रहते अभिनेता अर्जुन कपूर ने उन्हें बचा लिया।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, रविवार को तेवर के एक गाने की शूटिंग में अर्जुन कपूर और श्रुति हासन घोड़ों के साथ डांस कर रहे थे। इसी दौरान एक घोड़ा जिसका मुंह श्रुति की तरफ था, वो अचानक मुडऩे लगा। वो घोड़ा श्रुति को लात मारने ही वाला था कि अर्जुन कपूर ने श्रुति को घोड़े के आगे से बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में धकेल दिया।

अर्जुन कपूर की सूझबूझ से ही श्रुति की जान बच पाई। यह हादसा टलने से फिल्म की यूनिट के सभी सदस्यों ने राहत की सांस ली। इस वाकये को लेकर अर्जुन या श्रुति की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिली है। श्रुति हासन मशहूर अभिनेता कमल हासन की बेटी हैं। तेवर अगले साल 9 जनवरी को रिलीज होगी।

क्लिक करके जानिए, अर्जुन कपूर ने कॉमेडी नाइट्स में आलिया भट्ट के साथ कैसे दिखाई बेशर्मी
पढ़ें: टीम इंडिया के इस क्रिकेटर से इश्‍क लड़ा रही हैं श्रुति हासन