विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Valentine's Day 2023:वैलेंटाइन डे पर मलाइका को बाहों में भरकर रोमांटिक हुए अर्जुन, गर्लफ्रेंड ने भी किया 'किस'

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Updated: Tue, 14 Feb 2023 02:42 PM (IST)

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा वैलेंटाइन डे पर खास अंदाज में स्पॉट की गई हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर मलाइका एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। इस दौरान उन्होंने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने चश्मा लगाया था।

Photo Credit : Arjun Kapoor Malaika Arora Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Arjun Kapoor Malaika Arora Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Valentine' s Day 2023: बॉलीवुड के फेमस कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी हमेशा की सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों के अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं, मलाइका और अर्जुन एक साथ वेकेशन पर भी क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। उनके वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती हैं। वहीं, दोनों अपने प्यार का इजहार करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। ऐसे में भला आज यानी 'वैलेंटाइन डे' के दिन को ये कैसे भूल सकते थे। कपल ने 'वैलेंटाइन डे'' पर एक-दूसरे को खास अंदाज में विश किया है।

'वैलेंटाइन डे' पर अर्जुन ने लुटाया मलाइका पर प्यार

अर्जुन कपूर ने 'वैलेंटाइन डे' के खास मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को खास अंदाज में विश किया हैं। अर्जुन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मलाइका संग अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अर्जुन, मलाइका को अपनी बाहों में भरकर उन्हें प्यार से गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, मलाइका के हाथ में ड्रिंक का ग्लास देखा जा सकता है। दोनों की रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन ने हार्ट इमोजी बनाई है।

मलाइका ने किस करते हुए शेयर की तस्वीर

वहीं, मलाइका अरोड़ा ने भी अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को 'वैलेंटाइन डे' विश किया है। मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन संग अपनी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में मलाइका, अर्जुन को किस करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं उनके पीछे कई सारी लाइटें जलती हुई दिख रही हैं। इस फोटो के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा, 'माई फॉरएवर वैलेंटाइन...।' उनके प्यार के इजहार का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इन तस्वीर पर फैंस के साथ स्टार्स भी जमकर कमेंट्स कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।