Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संन्यास लेने के बाद क्या है Arijit Singh का नया प्लान? पॉलिटिकल पार्टी लॉन्च करेंगे सिंगर

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 06:56 PM (IST)

    अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा कर अपने फैंस को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि अब वे कोई नए प्रोजेक्ट नहीं लेंगे। ...और पढ़ें

    पॉलिटिकल पार्टी लॉन्च करेंगे सिंगर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    पॉलिटिकल पार्टी लॉन्च करेंगे सिंगर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा के बाद से उनके फैंस शॉक्ड हैं। 27 जनवरी को सिंगर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि आने वाले समय में वो कोई नए प्रोजेक्ट नहीं लेंगे। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि 38 साल की उम्र में रिटायरमेंट लेकर अरिजीत क्या करने वाले हैं। उनका फ्यूचर प्लान क्या है।

    पहले ही कर लिया था प्लान?

    वहीं एनडीटीवी की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर अरिजीत सिंह एक पॉलिटिकल पार्टी लॉन्च करने वाले हैं। एक तरफ जहां उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की अन्य डिटेल्स सीक्रेट रखी गई है, गायक के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अपने करियर को राजनीतिक क्षेत्र में मोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    Arijit (3)

    यह भी पढ़ें- Arijit Singh के रिटायरमेंट के बीच वायरल हुआ उनका 21 साल पुराना वीडियो, बोले चूड़िया पर डांस करते आए नजर

    फिल्म भी कर चुके हैं डायरेक्ट

    सूत्रों से यह भी पता चला है कि अरिजीत सिंह ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के बोलपुर में पंकज त्रिपाठी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अपनी बेटी शोरा अभिनीत एक हिंदी फिल्म का निर्देशन किया है। इतने पैसे कमाने के बावजूद अरिजीत सिंह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज स्थित अपने होमटाउन में सादगी भरा जीवन जी रहे हैं।

    सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की थी घोषणा

    अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए अरिजीत ने लिखा- "हैलो, आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों से दर्शकों के तौर पर आप सबने जो मुझे प्यार दिया उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इस पेशे को अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'उसने सब देख लिया...' Arijit Singh के रिटायरमेंट की घोषणा पर बोले उदित नारायण

    क्या आप अरिजीत सिंह को पॉलिटिकल पार्टी में देखना चाहते हैं?