Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कौन जाने आगे क्या...' संन्यास के बाद Arijit Singh का फैंस के लिए पहला भावुक पोस्ट, दुनिया को बताया 'निर्दयी'

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 08:44 AM (IST)

    अरिजीत सिंह ने संन्यास की घोषणा के बाद गानों की रिलीज पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने नए प्रोजेक्ट्स लेना बंद कर दिया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने बीते दिनों प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा कर इंटरनेट पर हलचल मच दी थी। फैंस इस बात से निराश थे कि आखिर उन्होंने ये फैसला क्यों लिया। इसके बावजूद उनके गाने रिलीज होते रहे। हाल ही में उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'एक दिन' में उनके साथ काम किया, जिससे लोगों को हैरानी भी हुई।

    अरिजीत ने फैंस को कहा- 'शुक्रिया'

    इसी वजह से कई लोगों ने उनके संन्यास के फैसले पर सवाल भी उठाए। अब गायक ने संन्यास के बाद गानों की रिलीज को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए एक बयान जारी किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने विचार और गानों को रिलीज करने की प्रक्रिया के बारे में बात की। फैंस के लिए एक भावुक पोस्ट में अरिजीत ने बताया कि उनके कई सारे गाने हैं, जो पेडिंग हैं और वो अगले साल तक भी एक-एक करके रिलीज होते रहेंगे। उन्होंने इस 'बेरहम और निर्दयी दुनिया' में फैंस के प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया।

    यह भी पढ़ें- अरिजीत सिंह की रिटायरमेंट पर Anurag Kashayp ने किया कमेंट, बोले- 'हमेशा हार्टब्रेक वाला गाना'

    पहले के प्रोजेक्ट्स पूरे करना जरूरी

    अपने फेसबुक हैंडल पर दिग्गज गायक ने बताया कि उन्होंने संन्यास की घोषणा से पहले ही कुछ प्रोजेक्ट्स लिए थे, इसलिए उन्हें पूरा करना जरूरी है। अरिजीत ने फैंस को जानकारी दी कि उन्होंने नए प्रोजेक्ट्स लेना बंद कर दिया है और संन्यास के अपने निर्णय को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने लिखा, “यह संदेश सिर्फ मेरे श्रोताओं के लिए है, कृपया अगर आप मेरे श्रोता नहीं हैं तो इसे न पढ़ें और राइट स्वाइप करें, यह एक विनम्र निवेदन है। नमस्कार प्यारे लोगों! मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं आप सभी से प्यार करता हूं। इस निर्दयी दुनिया में आपकी दयालुता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”

    कोई नया असाइनमेंट नहीं लेंगे अरिजीत

    अरिजीत सिंह ने बताया कि फैंस को उनके गाने सुनने को मिलते रहेंगे। उन्होंने आगे लिखा, 'हालांकि मैंने नए असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है, लेकिन आप जानते हैं कि पेंडिंग गाने काफी सारे हैं। मुझे अभी बहुत सारे गाने पूरे करने हैं। लोगों को समझाने में समय बर्बाद न करें, आप कितनी बार समझाएंगे? इतने सारे अधूरे गाने हैं, जो पूरे होने तक रिलीज होते रहेंगे। शायद पूरे साल भर। शायद अगले साल तक भी। शांत रहें। इस प्लेटफॉर्म से दूर रहने की कोशिश करें। अपने शरीर से स्पाइक प्रोटीन निकालें, 5 ग्राम छोड़ दें, पढ़ें, प्यार करें, ध्यान करें। जय देवी।'

    अरिजीत सिंह ने फिर एक और ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है, 'और फिर कौन जाने आगे क्या होगा।' बता दें कि सिंगर ने 27 जनवरी को एक इंस्टा पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की थी। अब लगभग एक महीने बाद फैंस के लिए उनका ये संदेश आया है।

    यह भी पढ़ें- 'ऐसा मत कर यार...', Arijit Singh के रिटायरमेंट से Aamir Khan को हुआ दुख, आखिरी गाना किया रिकॉर्ड!

    खबरें और भी