Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AR Rahman ने 'छावा' को बताया 'बांटने वाली फिल्म', अब फिल्म के राइटर ने दिया जवाब; कहा- 'जनता सब जानती है'

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 12:56 PM (IST)

    ए आर रहमान ने फिल्म 'छावा' को (AR Rahman On Chhaava) 'बांटने वाली' बताया था और काम न मिलने का कारण धार्मिक भेदभाव बताया था। इस पर 'छावा' के लेखक ऋषि व ...और पढ़ें

    रहमान के बयान पर 'छावा' के राइटर का करारा जवाब

    रहमान के बयान पर 'छावा' के राइटर का करारा जवाब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाने माने संगीतकार ए आर रहमान यूं तो विवादों में कम रहते हैं लेकिन कम बोलने वाले रहमान कुछ ऐसा बोल जाएंगे, ये किसी ने सोचा नहीं था। ए आर रहमान ने बीते दिनों ही एक इंटरव्यू में ये कहा था कि छावा एक बांटने वाली फिल्म थी। हैरानी की बात यह थी कि इस फिल्म में संगीत खुद ए आर रहमान ने ही दिया था। अब इसी पर फिल्म के राइटर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

    क्या बोले फिल्म के राइटर?

    ए आर रहमान (AR Rahman) ने छावा को बांटने वाली फिल्म तो बताया ही था, साथ ही यह भी कहा था कि सिनेमा में पिछले 8 सालों में ज्यादा काम नहीं मिला है और इसकी एक वजह उनका धर्म। रहमान के इस विवादास्पद बयान के साथ जमकर घमासान हुआ। हर किसी ने इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी।

    a-r-rahman-1768913194123

    अब फिल्म छावा के राइटर ऋषि विरमानी (Rishi Virmani) ने हाल ही में इस पर बात की है। उन्होंने खुलकर इस पर अपनी राय रखी। ॉ

    जूम को दिए इंटरव्यू में ऋषि विरमानी ने कहा है कि, 'यह विश्वास करना मुश्लिक है कि महज कुछ घंटों की फिल्म देखकर किसी की पूरी सोच बदली जा सकती है। मैंने बहुत लंबे समय से किसी फिल्म के प्रति दर्शकों का ऐसा लगाव नहीं देखा है। रही बात लोगों को बांटने की तो हकीकत यह है कि, ये एक एंटरटेनिंग फिल्म है और लोग आज बहुत समझदार हैं। क्या आपको सच में लगता है कि फिल्म से लोग बहक जाएंगे? लोगों को सही और गलत में फर्क बहुत अच्छे से पता है।'

    क्या बोले थे ए आर रहमान?

    अपनी बातचीत में ऋषि विरमानी का इशारा इस तरफ था कि दर्शकों ने फिल्म की कहानी को अपनी सोच और शर्तों के हिसाब से अपनाया और उससे जुड़ाव महसूस किया। आपको बता दें कि ए आर रहमान ने बीबीसी एशियन को दिए इंटरव्यू में इस सब पर बात की थी। छावा एक बांटने वाली फिल्म है।

    खबरें और भी

    rw

    इसके अलावा रहमान ने कहा था कि,

    पिछले 8 सालों में शायद सत्ता का बदलाव हुआ है और अब ऐसे लोग फैसले ले रहे हैं जो 'क्रिएटिव' तो बिल्कुल भी नहीं हैं। मुझे काम नहीं मिल रहा, तो शायद इसके पीछे की वजह साम्प्रदायिक भेदभाव हो सकता है, लेकिन मेरे सामने किसी ने ऐसा अभी तक नहीं कहा। हां, कुछ बातें सुनाई देती थीं, जैसे आपको बुक किया था लेकिन दूसरी म्यूजिक कंपनी ने फिल्म पर पैसा लगाया और अपने म्यूजिशियन्स को ले आए। मैं कहता हूं ठीक है मैं आराम करता हूं।

    हालांकि रहमान के इस बयान के बाद इस पर प्रतिक्रियाएं अब भी आ रही हैं और इसी फेहरिस्त में अब फिल्म के राइटर ने इस पर खुलकर अपनी राय रखी। आपको बता दें कि छावा साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई थी।