विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AR Rahman Video: पुलिस ने पुणे में 10 बजे के बाद रोका था एआर रहमान का कॉन्सर्ट, सिंगर बोले 'Rockstar Moment'

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 02 May 2023 02:35 PM (GMT+05:30)

AR Rahman Video म्यूजिशियन एआर रहमान की आवाज का जादू फैंस के दिलों तक सीधा पहुंचता हैं। हाल ही में ...और पढ़ें

Ar Rahman Break Silence After Pune Police Stop His Music Concert in Midway Called It Rockstar Moment Too/Instagram
Ar Rahman Break Silence After Pune Police Stop His Music Concert in Midway Called It Rockstar Moment Too/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। AR Rahman Video: एआर रहमान की आवाज का जादू लोगों के दिलों को गहराई तक छू जाता है। वह देश के सबसे बेहतरीन सिंगर्स और म्यूजिक कंपोजर में से एक हैं। ऑस्कर अवॉर्ड विनर सिंगर के गाने सीधे दिल में उतरते हैं।

स्लमडॉग मिलेनियर से लेकर पोन्नियिन सेल्वन-2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपना म्यूजिक देने वाले ए आर रहमान के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। वह देशभर में खुद के लाइव शोज भी करते हैं। हाल ही में पुणे में उनका एक लाइव कॉन्सर्ट हुआ, जिसमें अपने शानदार गानों से एआर रहमान ने समां बांध दिया।

हालांकि, 10 बजते ही पुलिस ने उनके कॉन्सर्ट को बीच में ही रोक दिया, जिसकी वजह से वहां पर लाइव शो को एन्जॉय करने आई पब्लिक पुलिस पर भड़क गई। अब इस पूरे मामले पर एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

सोशल मीडिया पर एआर रहमान ने दी प्रतिक्रिया

एआर रहमान अपने गानों के साथ-साथ अपने बयानों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं और अपने पुणे कॉन्सर्ट के बाद एक बार फिर म्यूजिशियन चर्चा में आ गए हैं। सिंगर ने पुलिस द्वारा लाइव शो को बीच में रोके जाने का एक वीडियो ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए उस पल को 'रॉकस्टार मोमेंट' बताया है।

उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सिंगर मंच पर परफॉर्म कर रहे हैं और उनके साथ उनकी पूरी टीम और बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक भी मंच पर हैं। इस वीडियो के एंड में पुलिस मंच पर आई और उन्होंने कॉन्सर्ट को बीच में रोकने के लिए कहा।

एआर रहमान ने बताया 'रॉकस्टार मोमेंट'

एआर रहमान ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कॉन्सर्ट बीच में रोकने पर चुटकी ली। उन्होंने लिखा, 'क्या कल हमारा मंच पर ये एक रॉकस्टार मोमेंट थे? मुझे लगता है हमने कर दिखाया। हम दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने पर खुद को खुशनसीब मानते हैं और उन्हें इससे अधिक देना चाहते हैं। पुणे, इस यादगार शाम के लिए आपका धन्यवाद। हमारी रोलर-कोस्टर राइड की ये एक छोटी सी झलक'।

आपको बता दें कि वीडियो में जब एक पुलिस ऑफिसर इस कॉन्सर्ट को रोक रहा है, तो उस दौरान बैकग्राउंड में रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' का लोकप्रिय गाना 'साड्डा हक, एथे रख' बज रहा है।

अगर आपको याद हो तो जब इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' में रणबीर कपूर जब इस गाने पर परफॉर्म कर रहे होते हैं, तो पुलिस बीच में आकर उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट को रोक देती है। एआर रहमान ने ही इस गाने का म्यूजिक दिया था।