विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुछ इस तरह अनुष्का शर्मा ने किया टीचर्स का शुक्रिया...

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 12 Mar 2016 08:25 AM (IST)

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर 'सुल्तान' के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्‍वीर में वह अपने टीचर्स के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्म 'सुल्तान' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनकी जोड़ी सलमान खान के साथ नजर आएगी। यह पहला मौका होगा जब ये दोनों सितारे साथ नजर आएंगे।

अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया। इसमें वो अपनी फिल्म 'सुल्तान' की टीम के साथ नजर आ रही हैं।

अनुष्का ने लिखा, 'शूट पर मौजूद हूं। सभी टीचर्स का धन्यवाद।' रेसलिंग पर बेस्ड यह फिल्म यशराज बैनर के तले बनाई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, इसकी रिलीज डेट ईद पर तय की गई है। इसी दौरान शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' भी रिलीज होगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों स्टार्स की जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।