विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्‍का इस वजह से आज मिस कर देंगी आइपीएल का फाइनल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 24 May 2015 05:33 PM (IST)

अनुष्‍का शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर है। वहबीमार हो गई हैं और इस वजह से वह आज रात कोलकाता में होने वाले आईपीएल के फाइनल मैच में भी हिस्‍सा नहीं ले पाएंगी। इसके साथ ही वह अपनी फिल्‍म 'दिल धड़कने दो' के प्रमोशनल इवेंट को भी मिस कर

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर है। वह बीमार हो गई हैं और इस वजह से वह आज रात कोलकाता में होने वाले आईपीएल के फाइनल मैच में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगी। इसके साथ ही वह अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के प्रमोशनल इवेंट को भी मिस कर देंगी। आईपीएल के फाइनल मैच के दौरान उनकी इस फिल्म का प्रमोशन भी किया जाना है।

पॉर्न स्टार ईवा लोविया कैंसर के प्रति फैला रही हैं जागरूकता

एक बयान जारी कर बताया गया है कि अनुष्का शर्मा शनिवार को मुंबई में अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' का प्रमोशन करने के बाद अचानक से बीमार हो गई हैं और डॉक्टर ने उन्हें एक या दो दिन तक पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। ताकि वह जल्द से जल्द अपने प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा ले सकें। वह काफी थक गई हैं और गर्मी का असर भी दिख रहा है।

आमिर खान की सेहत को लेकर परेशान हैं उनकी मां और पत्नी

इस बयान में यह भी कहा गया है कि अनुष्का शर्मा ने योजना के मुताबिक कोलकाता जाने में सक्षम नहीं होने पर अफसोस भी जताया है। आपको बता दें कि फिल्म 'दिल धड़कने दो' में अनुष्का शर्मा के अलावा, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, फरहान अख्तर, अनिल कपूर, शेफाली शाह जैसे सितारे हैं और प्रमोशनल इवेंट के लिए इनका टूर रविवार से शुरू हो गया है। ये इंदौर, अहमदाबाद, छत्तीसगढ़, दिल्ली, बैंगलोर जैसे शहर भी जाएंगे।