विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anushka Sharma बैंकॉक की सड़कों पर निकली घूमने, फैंस ने पूछा- विराट कोहली कहा हैं?

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Updated: Thu, 23 Feb 2023 07:08 PM (IST)

Anushka Sharma Bold Photos एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी 3 तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें कूल अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है।

Anushka Sharma Bold Photos: अनुष्का शर्मा की बोल्ड फोटो वायरल हो गई है।
Anushka Sharma Bold Photos: अनुष्का शर्मा की बोल्ड फोटो वायरल हो गई है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Sharma Bold Photos: अनुष्का शर्मा इन दिनों बैंकॉक में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की है। उनकी तस्वीरों को 17 मिनट में 2 लाख 70 हजार के करीब लाइक्स मिले हैं। तस्वीरों में अनुष्का शर्मा को अलग-अलग जगहों पर सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने व्हाइट कलर का गॉगल भी पहन रखा है। इसके अलावा वह बैंकॉक की सड़कों पर एन्जॉय करती नजर आ रही है।

अनुष्का शर्मा ने लिखा है, 'बैंकॉक में काम के लिए ट्रिप पर आई थी'

अनुष्का शर्मा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'बैंकॉक में मैं छोटे काम के लिए ट्रिप पर आई थी। ज्यादा समय नहीं मिला, इसलिए बैंकॉक की ट्रैफिक की तस्वीरें ले पाई। इसमें उन्हें अलग-अलग स्टाइल में पोज करते हुए देखा जा सकता है। फोटोज में उनके अलावा बैंकॉक का ट्रैफिक भी नजर आ रहा है। कई लोगों ने उनकी तस्वीरों पर मजेदार कमेंट भी किया है। एक ने लिखा है, 'यह जिंगल-जिंगल मेमोरी ऑफ बादशाह कंपनी है।' एक ने लिखा है, 'हमारी भाभी कैसी हो, अनुष्का भाभी जैसी हो।' एक ने लिखा है, 'लव यू।' एक ने लिखा है, ट्रैफिक में आपकी सेल्फी अच्छी लग रही है।' वहीं, कई और भी कमेंट्स किए गए है।

यह भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez ने लेपर्ड प्रिंटेड ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट, ट्रोल ने पूछा- लीक हुई खबर सही है क्या

अनुष्का शर्मा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है

अनुष्का शर्मा फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस 16 की Priyanka Chahar Choudhary की हॉट फोटोज पर फैंस का आया दिल, लिखा- हीरोइन मटेरियल

अनुष्का शर्मा जल्द फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं

अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी कर ली है। उन्हें उनसे एक बेटी भी है। वह जल्द फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही है। यह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। अनुष्का शर्मा लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी करने वाली है।