विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुराग आज भी देते हैं कल्कि का साथ

By Edited By:
Updated: Tue, 28 Jan 2014 10:47 AM (IST)

अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलीन के रिश्ते से कोई अंजान नहीं है। भले ही दोनों ने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला कर लिया है और खुलेआम इसका एलान भी कर दिया ह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलीन के रिश्ते से कोई अंजान नहीं है। भले ही दोनों ने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला कर लिया है और खुलेआम इसका एलान भी कर दिया है, लेकिन आज भी दोनों की भावनाएं जुड़ी हैं। अनुराग कल्कि को कमजोर नहीं होने देते, वे उन्हें सपोर्ट देते हैं।

पढ़ें : कल्कि के टूटे दिल को मिला ये किसका सहारा?

ये बात तब साफ हो गई, जब अनुराग कश्यप साउथ मुंबई के एक ऑडिटोरियम में अकेले कल्कि का परफॉरमेंस देखने पहुंच गए। अनुराग कल्कि का प्ले 'कलर ब्लाइंड' देखने गए थे। वे परफॉर्मेस के अंत तक बैठे थे। इससे साबित होता है कि अनुराग आज भी कल्कि के हर कठिन वक्त में उनके साथ हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल दोनों ने अपने ढाई साल के रिश्ते को खत्म करने का ऐलान किया था। हालांकि दोनों ने ये भी कहा था कि वे कुछ समय के लिए अलग हो रहे हैं। उन्हें इस रिश्ते को समझने में वक्त लगेगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर