Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी के लिबास में अप्सरा लगीं Anurag Kashyap की बेटी आलिया, दुल्हन को देख इमोशनल हुआ दूल्हा

    Updated: Wed, 11 Dec 2024 08:53 PM (IST)

    आलिया कश्यप और उनके मंगेतर शेन ग्रेगोइरे 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां और स्टार किड्स भी शामिल हुए। सोशल ...और पढ़ें

    आलिया कश्यप को देखकर रोने लगे शेन (Photo: Instagram)
    आलिया कश्यप को देखकर रोने लगे शेन (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. अनुराग कश्यप की बेटी हैं आलिया
    2. काफी समय से रिलेशनशिप में थे आलिया-शेन
    3. पिंक कलर के लहंगे में खूबसूरत लगीं आलिया

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) इस समय अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) के साथ शादी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। काफी समय से उनके प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हल्दी, मेहंदी के बाद अब उनकी शादी का पहला लुक भी काफी ट्रेंड कर रहा है।

    लिव इन पार्टनर से की आलिया ने शादी

    23 साल की आलिया ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड शेन से मुंबई में सात फेरे लिए। आलिया काफी समय से उनके साथ लिव इन में रह रही थीं। इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले मौजूद थे। आलिया की बेस्ट फ्रेंड खुशी कपूर को सभी फंक्शन्स में उनके साथ देखा गया। इसके अलावा खुशी के ब्वॉयफ्रेंड वेदांग रैना और डायरेक्ट इम्तियाज अली भी महफिल का हिस्सा बनें।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shradha Luthra 🧿 | Bridal Make Up Artist (@shradhaluthra)

    यह भी पढ़ें: कौन है Anurag Kashyap का होने वाला विदेशी दामाद? देसी लुक से लूटी महफिल

    नाचते नजर आए अनुराग कश्यप

    शेन जैसे ही बारात लेकर आलिया के दरवाजे पहुंचे डायरेक्टर अनुराग कश्यप और उनकी एक्स वाइफ आरती बजाज ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद वो ढोल की बीट्स पर ठुमक लगाते भी नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    पिंक कलर के लहंगे में खूबसूरत दिखीं आलिया

    आलिया की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें वो पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही है। इस लुक में आलिया राजकुमारी की तरह लग रही हैं। वहीं उनकी हैवी ज्वेलरी ने उनके लुक में चार चांद लगाए। वहीं शेन ऑफ व्हाइट शेरवानी और पगड़ी में एकदम देसी लुक में नजर आए। मोतियों का हार उनके पूरे लुक को कंप्लीट कर रहा था।

    खबरें और भी

    आलिया की दोस्त उन्हें फूलों की चादर के नीचे मंडप में ले जाती हुई दिखीं। वहीं सामने खड़े शेन अपनी दुल्हन को देखकर थोड़े से इमोश्नल भी हो गए। वहीं अनुराग कश्यप की दूसरी पत्नी कल्कि केकलां भी इस शादी और सारे फंक्शन का हिस्सा बनीं। कल्कि ने इस दौरान पेस्टल ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी।

    अनुराग कश्यप ने साल 1999 में आरती बजाज से शादी की थी। इस शादी के बाद अनुराग कश्यप को एक बेटी आलिया हुई थी।

    यह भी पढ़ें: Aaliyah Kashyap Wedding: आलिया ने हाथों में रचाई पिया के नाम की मेहंदी, यूनिक डिजाइन ने खींचा सबका ध्यान