विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हमेशा के लिए अलग हुए अनुराग कश्‍यप और कल्कि कोचलिन!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 20 May 2015 12:48 PM (IST)

30 अप्रैल 2011 को शादी के बंधन में बंधे फिल्‍ममेकर अनुराग कश्‍यप और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कल्कि कोचलिन का आखिरकार 19 मई 2015 को आधिकारिक तौर पर तलाक हो गए। बताया जा रहा है कि मुंबई की फैमिली कोर्ट से तलाक लेने के बाद अनुराग और कल्कि साथ-साथ बाहर आए। इस

News Article Hero Image

मुंबई। 30 अप्रैल 2011 को शादी के बंधन में बंधे फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन का आखिरकार 19 मई 2015 को आधिकारिक तौर पर तलाक हो गए। बताया जा रहा है कि मुंबई की फैमिली कोर्ट से तलाक लेने के बाद अनुराग और कल्कि साथ-साथ बाहर आए। इस दौरान दोनों सामान्य नजर आ रहे थे।

अनुराग कश्यप और राम गोपाल वर्मा की ट्विटर पर चली मजेदार नोकझोंक

अनुराग और कल्कि ने साल 2014 में तलाक की अर्जी कोर्ट में दायर की थी। दोनों ही एक-दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे। सूत्रों की मानें तो कल्कि और अनुराग इससे पहले से ही अलग-अलग रह रहे थे। बता दें कि कल्कि और अनुराग के बीच रोमांस फिल्म 'डेव डी' के दौरान शुरू हुआ था। इस फिल्म को अनुराग ने डायरेक्ट किया था और कल्कि ने इसमें अहम किरदार निभाया था।

कमाल आर खान ने अनुराग कश्यप को बना डाला नपुंसक!

अनुराग ने अपनी पहली पत्नी फिल्म एडिटर आरती बजाज से तलाक लेने के बाद कल्कि से शादी की थी। अनुराग और आरती की एक 15 साल की बेटी आलिया भी है। आरती और आलिया भी अनुराग और कल्कि की शादी में शामिल हुई थीं।