Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जीत को टाल सकते हैं,' West Bengal में बीजेपी की बंपर जीत के बीच Anupam Kher का क्रिप्टिक पोस्ट

    Updated: Mon, 04 May 2026 04:21 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत से जीत हासिल कर ली है। ...और पढ़ें

    फिल्म अभिनेता अनुपम खेर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    फिल्म अभिनेता अनुपम खेर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में किया कमाल

    2. भारी बहुमत से जीता विधानसभा चुनाव

    3. अनुपम खेर ने शेयर किया ये पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में अलग-अलग राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सोमवार को सामने आ गए हैं। जिसमें सबसे अधिक हाईलाइट पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनावी रिजल्ट रहा, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत से ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) को हराकर इतिहास रच दिया है। 

    बीजेपी की इस प्रचंड जीत के बाद फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो बंगाल में भाजपा की जीत की तरफ इशारा करता है। आइए जानते हैं कि अनुपम ने लिखा है-

    अनुपम खेर का लेटेस्ट पोस्ट 

    अक्सर देखा जाता है कि अनुपम खेर देशभर में चल रहे किसी भी मामले पर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटते हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच अनुपम ने एक बार फिर अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट शेयर किया है, जिसे राजनीति गलियारे से जोड़ा जा रहा है। इस ट्वीट में एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है।

    यह भी पढ़ें- 'उन्हें RIP कहो जो इसे...', Dhurandhar 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर बरस पड़े Anupam Kher, किस पर कसा तंज?

    ''अगर उद्देश्य सच्चा हो तो, मंजिल तय है। आप जीत को टाल सकते हैं, हरा नहीं सकते हैं।'' आलम ये है कि अब अनुपम खेर के इस पोस्ट को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत से जोड़ते हुए देखा जा रहा है। हालांकि, एक्टर ने अपने इस ट्वीट में किसी राजनीतिक दल का नाम शामिल नहीं किया। तमाम यूजर्स उनके इस ट्वीट पर कमेंट कर इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं।

    bengal assembly election result 2026 (1)

    खबरें और भी

    एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- आपका ये ट्वीट बंगाल चुनाव रिजल्ट के लिए हम जानते हैं। इस तरह अन्य यूजर्स भी इसी तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। ये पहला मौका नहीं है, जब अनुपम खेर ने राजनीति के मामले को लेकर इस तरह का कोई ट्वीट किया है, इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके हैं। 

    इस मूवी में नजर आएंगे अनुपम खेर

    अपने शानदार एक्टिंग करियर में 550 से ज्यादा फिल्में करने वाले अनुपम खेर को इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर के तौर पर जाना जाता है। गौर किया जाए उनकी आने वाली फिल्म की तरफ तो उसका नाम फौजी है, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार प्रभास संग बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। 

    यह भी पढ़ें- Michael मूवी की आलोचना करने वालों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- 'जिंदगी कभी भी परफेक्ट नहीं होती'