Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Park: चल गया पता! Bobby Deol की जगह लेगा ये एक्टर, कभी Ranbir Kapoor की फिल्म में किया था साइड रोल?

    Updated: Wed, 11 Dec 2024 10:34 AM (IST)

    रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा था। उनकी फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर गजब का बिजनेस किया था। अब हाल ही में रणबीर कपूर की फिल ...और पढ़ें

    एनिमल पार्क में बॉबी देओल की जगह लेगा ये एक्टर/ फोटो- Instagram
    एनिमल पार्क में बॉबी देओल की जगह लेगा ये एक्टर/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. रणबीर कपूर की एनिमल के लिए करना होगा लंबा इंतजार
    2. बॉबी देओल की जगह ये एक्टर बनेगा विलेन?
    3. पुष्पा 2 की राह पर चलेंगे एनिमल के मेकर्स

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर के अच्छे दिन आ गए हैं। साल 2018 से लेकर 2021 तक पर्दे से गायब रहने के बाद बॉलीवुड के 'सांवरिया' इस कदर ग्रैंड एंट्री लेने, इसकी कल्पना शायद फैंस ने भी नहीं की होगी। चार साल के ब्रेक के बाद वह 2022 में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में 'शिवा' की भूमिका अदा करते हुए दिखाई दिए। ये उनकी पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म थी। इस फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया। 

    इस मूवी के बाद साल 2023 में वह हिंदी-साउथ के बड़े डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में दिखाई दिए। जिसमें उनके अवतार ने फैंस को बिल्कुल ही शॉक्ड कर दिया। मूवी में अपने अल्फा-मैन वाले किरदार के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मेकर्स की जेब भरती गई।

    इस फिल्म के पहले पार्ट के साथ ही संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी घोषणा कर दी थी, जिसका फैंस को एक लंबे समय से इंतजार है। अब हाल ही में रणबीर कपूर ने फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट दिया, लेकिन इसी के साथ रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स को बॉबी देओल (Bobby Deol) की जगह रणबीर कपूर के सबसे करीबी दोस्तों में से एक मूवी में विलेन बन सकता है। 

    ये एक्टर कर सकता है बॉबी देओल को रिप्लेस

    बॉबी देओल ने पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' में अबरार हक की भूमिका अदा की थी। उनका रोल 15 से 20 मिनट का था। बिना कुछ बोले जिस तरह से बॉबी देओल ने अपने किरदार को निभाया था, उसे देखकर हर कोई दंग था। हालांकि, पहले ही पार्ट में उनके किरदार का अंत हो गया था, जिससे ये तय हो गया है कि वह 'एनिमल पार्क' में नजर नहीं आएंगे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: क्या Alia Bhatt के लिए 'एनिमल पार्क' छोड़ देंगे Ranbir Kapoor? दिव्या के इल्जाम के बाद सोशल मीडिया पर मची हलचल

    अब हाल ही में खबरों की मानें तो फिल्म में एक नहीं, बल्कि दो विलेन होंगे। पहला अजीज, जो अबरार हक का छोटा भाई है और जिसकी प्लास्टिक सर्जरी करवाकर वह उसे रणविजय (Ranbir Kapoor Character) की शक्ल देता है। वहीं अब रिपोर्ट्स के मुताबिक,इस फिल्म में दूसरे विलेन के रूप कोई और नहीं, बल्कि रणबीर कपूर के करीबी दोस्त विकी कौशल (Vicky Kaushal) नजर आ सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अब तक दूसरे विलेन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है और ना ही जागरण इसकी पुष्टि करता है। 

    Photo Credit- Instagram 

    रणबीर कपूर और विकी कौशल की जोड़ी अगर 'एनिमल पार्क' में नजर आती है, तो ये उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। इससे पहले साल 2018 में रिलीज फिल्म 'संजू' में विकी कौशल उनके दोस्त 'कमली' का किरदार निभा चुके हैं। इसके अलावा दोनों जल्द ही 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट भी हैं। 

    कब फ्लोर पर जाएगी 'एनिमल पार्क' 

    डेडलाइन मैगजीन से खास बातचीत करते हुए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने फिल्म 'एनिमल पार्क' की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया। उन्होंने कहा,

    "निर्देशक अभी दूसरी फिल्म बना रहे हैं। हम 2027 में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। वह अभी ये तय कर रहे हैं कि उन्हें मूवी को किस तरह से प्रोग्रेस करना है।  वह फिल्म को तीन पार्ट्स में बनाना चाहते हैं, जिसमें दूसरा पार्ट 'एनिमल पार्क है"

    Photo Credit- Instagram 

    आपको बता दें कि रणबीर कपूर के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। एनिमल पार्क के अलावा वह जल्द ही नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' में 'श्रीराम' का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ पहली बार साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी होंगी। ये फिल्म 2026 में दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। 

    यह भी पढ़ें: Stree 3 से लेकर Animal Park तक आने वाले समय में आपको देखने को मिलेंगे ये दमदार Sequel, कई की रिलीज डेट तय