विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal First Look Poster: नए साल के पहले दिन ही खून से लथपथ नजर आए रणबीर कपूर, एनिमल का पोस्टर देख सहम गए लोग

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Updated: Sun, 01 Jan 2023 09:04 AM (IST)

Animal First Look Poster नए साल के पहले दिन लोगों ने रणबीर कपूर का ऐसा लुक देखा जिसे देख उनका कलेजा मुंह को आ गया। खून से लथपथ रणबीर हाथ में कुल्हाड़ी लिए सिगरेट जलाते हुए दिखाई दिए।

Animal First Look Poster Out Ranbir Kapoor was seen soaked in blood
Animal First Look Poster Out Ranbir Kapoor was seen soaked in blood

नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर ने नए साल की शुरुआत में अपनी फिल्म 'एनिमल' का फर्स्ट-लुक पोस्टर शेयर करके की। फिल्म के मेकर्स ने रात के 12 बजते ही एनिमल का पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। नए साल के जश्न में डूबे लोग रणबीर कपूर का ऐसा भयानक रूप देखकर हैरान रह गए। खून से लथपथ और पूरे शरीर पर जख्म, रणबीर कपूर को पहले आपने कभी ऐसे रूप में नहीं देखा होगा।

एनिमल फर्स्ट लुक आउट

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म में रणवीर के लुक मे सबको शॉक्ड कर दिया। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर टी-सीरीज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्टर में एक्टर रणबीर कपूर का साइड फेस नजर आ रहा है। खून से सने रणवीर के हाथ में एक कुल्हाड़ी है जिस पर खून लगा हुआ है। पोस्टर शेयर करते हुए टी-सीरीज की तरफ से कैप्शन में लिखा है, '2023 में तैयार रहें। यह 'एनिमल' का साल है।'

खून से लथपथ नजर आए रणबीर कपूर

इस पोस्टर को एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने इसके साथ लिखा है, 'एनिमल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। मैं बेहद उत्साहित हूं। आप भी देखिए।' बता दें कि ये फिल्म इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी टक्कर बड़े पर्दे पर विवेक अग्निहोत्री पर द वैक्सीन वॉर से होने वाली है। द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर ने कहा कि उनकी फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी।

11 अगस्त को रिलीज होगी एनिमल

एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी लीड रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं। तो वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर को मिला जुला रिएक्शन मिल रहा है। किसी को ये काफी पसंद आया तो कोई रणबीर कपूर का लुक देखकर हैरान है।

ये भी पढ़ें

Suhana Khan New Photos: सुहाना खान ने छोटे भाई अबराम संग उठाया 2022 का आखिरी सनसेट का लुत्फ, देखें तस्वीरें

Bigg Boss 16 Eviction: सलमान खान ने निकाला शो से बाहर तो भड़क गया ये कंटेस्टेंट, घरवालों पर लगाए कई संगीन आरोप